आईजीएयू ने कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, जगदलपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) में एसएलआरएम, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा फंडेड “बस्तरपठार और छत्तीसगढ़ की उत्तरी पहाड़ियों में जैविक हल्दी के मूल्य संवर्धन और विपणन संपर्क के माध्यम से जनजातीय महिलाओं के सशक्तीकरण की परियोजना” के लिए प्रोजेक्ट सुपरवाइजर, प्रशासनिक/सहायक स्टाफ और ग्राम स्तरीय पदाधिकारी के पदों की भर्ती के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए हैं. पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए 10 फरवरी 2017 को आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं.
महत्त्वपूर्ण तिथि :
वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि : 10 फरवरी 2017
पदों का विवरण :
पदों की कुल संख्या : 05
पद का नाम | रिक्त पद |
प्रोजेक्ट सुपरवाइजर | 01 |
प्रशासनिक/सहायक स्टाफ | 01 |
ग्राम स्तरीय पदाधिकारी | 03 |
पात्रता-मानदंड :
पद का नाम | शैक्षिक योग्यता; आयु-सीमा |
प्रोजेक्ट सुपरवाइजर | किसी कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी (कृषि), एमएससी (कृषि और संबद्ध विज्ञान). बस्तर क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव. आयु-सीमा : 35 वर्ष |
प्रशासनिक/सहायक स्टाफ | किसी कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी (कृषि), एमएससी (कृषि और संबद्ध विज्ञान). बस्तर क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव. आयु-सीमा 35 वर्ष |
ग्राम स्तरीय पदाधिकारी | बीएससी (कृषि). बस्तर क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव. आयु-सीमा : 35 वर्ष |
चयन-प्रक्रिया :
अभ्यर्थियों का चयन प्रशासन द्वारा आयोजित साक्षात्कारमें उनके निष्पादन के आधार पर किया जाएगा.
वॉक-इन इंटरव्यू का विवरण :
पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए सादे कागज़ पर अपने पूर्ण बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों तथा हाल के पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ के साथ 10 फरवरी 2017 को प्रात: 10:30 बजे आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं.अभ्यर्थी इंटरव्यू के समय मूल दस्तावेज साथ अवश्य लेकर जाएँ.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation