JEE Advanced Admit Card 2026: IIT रूड़की ने जारी किया जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड, यहां से प्राप्त करें Direct Link

Last Updated: May 11, 2026, 14:52 IST

JEE Advanced Admit Card 2026: IIT में एडमिशन लेने के लिए JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। छात्र 17 मई को होने वाले एग्जाम के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।

JEE Advanced Admit Card 2026: IIT रूड़की ने जारी किया जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड, यहां से प्राप्त करें Direct Link
JEE Advanced Admit Card 2026: IIT रूड़की ने जारी किया जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड, यहां से प्राप्त करें Direct Link

JEE Advanced Admit Card 2026 OUT: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड आज 11 मई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस कठिन एग्जाम में शामिल होने वाले रजिस्टर्ड छात्र अब वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

जेईई एडवांस्ड 2026 के एग्जाम 17 मई को दो शिफ्ट में आयोजित किया जा रहा है। एग्जाम की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित कि गई है। छात्र दोनों ही, शिफ्त के एग्जाम में शामिल होने के लिए JEE Advanced के एडमिट कार्ड को 17 मई को दोपहर 2:30 बजे तक डाउनलोड कर सकते हैं। 

JEE Advanced 2026 से जुड़ी सभी जरूरी डेट्स और डिटेल्स 

JEE Advanced एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्र एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी अपडेट्स और डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
एग्जाम का नाम  JEE Advanced 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट आज (11 मई 2026)
एग्जाम की डेट  17 मई 2026 (रविवार)
पेपर-1 का टाइम  सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पेपर-2 का टाइम  दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक
ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in

JEE Advanced 2026 एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. ऑफिशियल पोर्टल jeeadv.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिख रहे "JEE Advanced 2026 Admit Card" लिंक को चुनें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर फिस करें। 

4. जानकारी सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. 'Download' बटन पर क्लिक करें।

6. एडमिट कार्ड के दो प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर चेक करें

JEE Advanced 2026 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद, छात्र उसमें दी गई इन  निम्नलिखित जानकारियों को ध्यान से चेक करें। 

  • छात्र का नाम और फोटो 
  • एग्जाम सेंटर
  • रोल नंबर
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • हस्ताक्षर 

एग्जाम सेंटर के लिए जरूरी निर्देश

एडमिट कार्ड के साथ आपको एक ऑरिजनल आईडी प्रूफ ले जाना जरूरी है।

  • पेपर-1 और पेपर-2: सभी छात्रों को दोनों पेपरों (Paper 1 & Paper 2) में उपस्थित होना जरूरी है।
  • वर्जित सामान: एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के डिजिटल गैजेट्स ले जाना सख्त मना है।

यहां भी पढ़े: APICET 2026 Result Date Confirmed: APICET का रैंक कार्ड 16 मई को होगा जारी, cets.apsche.ap.gov.in से करें Download

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 11, 2026, 14:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News