Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2026: वायु सेना में अग्निवीर रजिस्ट्रेशन की नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
इंडियन एयर फोर्स ने अग्निवीर वायु इंटेक में रजिस्ट्रेशन के लिए संस्था ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया है, जिसके अनुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 6 जुलाई 2026 से शुरू होकर 26 जुलाई 2026 कर जारी रहेगी। छात्र इसमें हिस्सा लेने के लिए सभी डिटेल्स यानी आयु, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में नीचे से जानें।
Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2026: इंडियन एयर फोर्स ने अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु रजिस्ट्रेशन के दूसरे सेशन (2027) के लिए यह नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसमें शामिल होने वाले सभी छात्र इस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जो आज यानी 6 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। उसके लिए वेबसाइट और पौर्टल iafrecruitment.edcil.co.in या agnipathvayu.cdac.in पर जाकर 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
इस पोस्ट के लिए एलिजिबिल और इच्छुक अविवाहित (Unmarried) महिला और पुरुष छात्र ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, ये 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच ही होना चाहिए।
IAF Agniveer Vayu 2026 के रजिस्ट्रेशन के साथ अन्य इंपोर्टेंट डेट्स
छात्र रजिस्ट्रेशन करने से पहले एग्जाम से जुड़ी सभी जरूरी डेट्स और डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। साथ ही, सभी जानकारी को डिटेल में समझे।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स / डिटेल्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 06 जुलाई 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 26 जुलाई 2026 |
| रजिस्ट्रेशन फीस | ₹550 + 18% GST (सभी कैटेगरी के लिए) |
| ऑनलाइन एग्जाम डेट्स | 22 और 23 सितंबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
Indian Air Force Agniveer Vayu के लिए कौन रजिस्ट्रेशन कर सकता है?
वायुसेना का हिस्सा बनने के लिए छात्रों को नीचे दी गई सभी डिटेल्स को अच्छे से डिटेल में समझना चाहिए। सभी छात्र आयु, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और डिसाइड की गई सभी जानकारी को अच्छे से समझें।
1. आयु सीमा
इस वैकेंसी का हिस्सा बनने के लिए छात्र का जन्म 01 जुलाई 2005 और 01 जनवरी 2010 के बीच होना चाहिए। यानी, रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र की उम्र रजिस्ट्रेशन करते समय साढ़े 17 से 21 साल तक की होनी चाहिए।
2. एजुकेशन क्वालिफिकेशन
- साइंस सब्जेक्ट्स: मैथ, फिजिक्स और इंग्लिश के साथ 10+2 यानी इंटरमीडिएट एग्जाम में कम से कम 50% कुल मार्क्स के साथ और इंग्लिश में कम से कम 50% मार्क्स होना जरूरी है।
- नॉन-साइंस: छात्र किसी भी स्ट्रीम से कम से कम 50% मार्क्स के साथ 12वीं पास और इंग्लिश में कम से कम 50% मार्क्स होने जरूरी है।
3. फिजिकल स्टैंडर्ड
- कम से कम हाईट: पुरुषों के लिए 152.5 सेमी और महिलाओं के लिए 152 सेमी हाईट होनी जरूरी है।
- दौड़ के लिए: पुरुषों को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। इसी के साथ महिलाओं को 1.6 किमी की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।
Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2026 का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु रजिस्ट्रेशन 2026 का ऑफिशियल नोटिस - यहां पढ़े
Agniveer Vayu के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
छात्र Agniveer Vayu के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कोई गलती न करें। इस पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. छात्र ऑफिशियल पोर्टल iafrecruitment.edcil.co.in पर विजिट करें।
2. नया रजिस्ट्रेशन यानी 'New User / Register' पर क्लिक करें।
3. अपना नाम, ऑरिजनल ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को फिल करें।
4. लॉगिन करने के बाद छात्र फॉर्म को फिल करें।
5. फिर, फॉर्म में मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
6. डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करने के बाद छात्र फीस को जमा करें।
7. ₹550 की एप्लीकेशन फीस को जमा करते ही सभी छात्र फॉर्म को सबमिट कर दें।
8. फॉर्म को सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
सभी छात्र इस वैकेंसी से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए इसके ऑफिशियल पोर्टल और वेबसाइट पर टाइम-टाइम पर विजिट करते रहें।
यहां भी पढ़े: NTA Re-NEET UG Result 2026: 20 जुलाई तक जारी होंगे नीट यूजी का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.