Indian Army Agniveer Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक joinindianarmy.nic.in, डॉक्यूमेंट और जरूरी दिशानिर्देश देखें

Last Updated: Oct 29, 2025, 16:13 IST

Indian Army Agniveer Admit Card 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड  2025 जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड वाराणसी रैली में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए जारी किए जा रहे हैं। जो कि 8 से 21 नवंबर को रणबांकुरे मैदान में आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार आगे लेख में मैदान में ले जाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट और दिशानिर्देशों को देखें।

Indian Army Agniveer Admit Card 2025
Indian Army Agniveer Admit Card 2025

Indian Army Agniveer Admit Card 2025: इंडियन आर्मी ने वाराणसी में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रैली का आयोजन छावनी क्षेत्र के रणबांकुरे मैदान में 8 से 21 नवंबर, 2025 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया है, वे अपनी रजिस्ट्रेशन ईमेल आईडी की जांच अवश्य कर लें। 

उम्मीदवार ध्यान दें, सेना भर्ती कार्यालय की ओर से हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे बड़ा बदलाव 1.6 किलोमीटर दौड़ के मानकों में किया गया है। दौड़ की श्रेणियों को दो से बढ़ाकर 4 कर दिया गया है। वहीं दौड़ को पूरा करने के लिए समय को भी बढ़ा दिया गया है। 

Indian Army Agniveer Admit Card 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

नीचे टेबल में इंडियन आर्मी अग्निवीर दौड़ से जुड़ी जरूरी जानकारी का विवरण दिया गया है: 

संगठन 

इंडियन आर्मी अग्निवीर 

कार्यक्रम 

वाराणसी रैली 

स्थान 

छावनी क्षेत्र के रणबांकुरे मैदान

कार्यक्रम के आयोजन की तिथि  

8 से 21 नवंबर, 2025

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

27 अक्टूबर

ऑफिशियल वेबसाइट 

joinindianarmy.nic.in

Indian Army Agniveer Admit Card 2025: दौड़ और पुल-अप से जुड़े विवरण 

नीचे टेबल में इंडियन आर्मी अग्निवीर दौड़ और पुल - अप करने का महत्वपूर्ण विवरण दिया है। उम्मीदवारों को जांच करने की सलाह दी जाती है:

ग्रुप 

दौड़ का समय 

पुल-अप

ग्रुप 1

5 मिनट 30 सेकंड 1.6 किमी दौड़ (60 अंक) 

10 पुल-अप (40 अंक)

ग्रुप 2

5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड, 1.6 किमी दौड़े (48 अंक) 

9 पुल-अप (33 अंक)

ग्रुप 3

5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट में 1.6 किमी दौड़े (36 अंक)

8 पुल-अप (27 अंक)

ग्रुप 4

6 मिनट 1 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड में 1.6 किमी दौड़े (24 अंक)

6 पुल-अप (16 अंक) और 7 पुल-अप (21 अंक)

Indian Army Agniveer Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

जिन उम्मीदवारों को अपनी रजिस्टर्ड ईमेल से एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुए हैं, वे इसे इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट से नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं। 

स्टेप 3 अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य डिटेल सबमिट करें। 

स्टेप 4 स्क्रीन पर आपको एडमिट कार्ड दिखाई देगा उसे डाउनलोड कर लें। 

स्टेप 5 रैली में शामिल होने के लिए प्रिंट आउट ले जाना ना भूलें। 

Indian Army Agniveer Admit Card 2025: जरूरी डॉक्यूमेंट 

जो उम्मीदवार इंडियन आर्मी ने वाराणसी में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें निम्नलिखित डॉक्यूमेंट अपने साथ ले जाना आवश्यक है:

  • एडमिट कार्ड

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • एजुकेशनल सर्टिफिकेट

  • निवास प्रमाण पत्र

  • जाति/धर्म प्रमाण पत्र

  • पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र

  • स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र

  • ग्राम प्रधान/नगर निगम द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र।

  • अविवाहित प्रमाण पत्र

  • पैन कार्ड और आधार कार्ड आदि।

इन सभी डॉक्यूमेंट की उम्मीदवारों के पास तीन प्रिंट आउट कॉपी होनी जरूरी है। NCC या खेल प्रमाणपत्र जिन उम्मीदवारों के पास हैं, वे उसे भी साथ में लेकर जा सकते हैं।

Indian Army Agniveer Admit Card 2025: एडमिट कार्ड लिंक 

जिन उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए एडमिट कार्ड हासिल नहीं हुआ है, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के के अनुसार, एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर से ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

अग्निवीर भर्ती रैली एडमिट कार्ड 2025

लिंक 

 

Check:

MP Police SI Bharti 2025

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 29, 2025, 12:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News