Army Agniveer Result 2026 OUT: आर्मी अग्निवीर रिजल्ट जारी, joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड करें ARO Wise मेरिट लिस्ट पीडीएफ
Indian Army Agniveer Result 2026 OUT: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में शामिल उम्मीदवार अब Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ARO/जोन-वार मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर देखकर चयन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
Indian Army Agniveer Result 2026 OUT: Join Indian Army ने 12 जुलाई 2026 को Agniveer CEE Result 2026 जारी कर दिया है। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने Army Recruiting Office (ARO) की जोन-वार मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, जैसे फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
Indian Army CEE Result 2026 PDF Download Link Active
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 का रिजल्ट PDF डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में शामिल उम्मीदवार अब joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपनी ARO/जोन-वार मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर चयन की स्थिति जान सकते हैं।
| Indian Army Agniveer Result 2026 | डाउनलोड Link |
आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स
-
भर्ती संगठन का नाम: भारतीय सेना (Indian Army)
-
परीक्षा का नाम: अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026
-
पोस्ट: अग्निवीर GD, टेक्निकल, क्लर्क/SKT, ट्रेड्समैन, महिला सैन्य पुलिस (WMP)
-
परीक्षा तिथि: 1 जून से 16 जून 2026
-
रिजल्ट: 12 जुलाई 2026
-
मेरिट लिस्ट: ARO/Zone और Category-wise PDF
-
आधिकारिक वेबसाइट: joinindianarmy.nic.in
ऐसे चेक करें आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आर्मी अग्निवीर मेरिट लिस्ट को जोन वाइज डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले joinindianarmy.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर Army Agniveer Result 2026लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने ARO/Zone का चयन करें।
-
संबंधित मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।
-
PDF खोलकर Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
-
अंत में मेरिट लिस्ट का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अग्निवीर CEE मेरिट लिस्ट 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी?
इंडियन आर्मी अग्निवीर मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए। मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, आवेदन किया गया ट्रेड, ARO (Army Recruiting Office) का नाम, श्रेणी (Category), चयन की स्थिति (Selection Status) और आगे की रिपोर्टिंग व भर्ती प्रक्रिया से जुड़े जरूरी निर्देश दिए होंगे। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो संबंधित भर्ती कार्यालय से तुरंत संपर्क करें।
आर्मी अग्निवीर CEE परीक्षा कब हुई थी?
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 16 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
इंडियन आर्मी अग्निवीर CCE रिज़ल्ट 2026 के बाद क्या होगा?
परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती रैली के अगले राउंड में शामिल होना होगा। इसके तहत अभ्यर्थियों को निम्न चरणों से गुजरना होगा।
-
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
-
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
मेडिकल एग्जामिनेशन
इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी की जाएगी।
अग्निवीर भर्ती: फिजिकल टेस्ट में ऐसे मिलेंगे अंक
अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा (CEE) पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। फिजिकल टेस्ट में 1.6 किमी दौड़ के आधार पर उम्मीदवारों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा। 5 मिनट 30 सेकेंड या उससे कम समय में दौड़ पूरी करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप-I में रखकर 60 अंक दिए जाएंगे। 5 मिनट 31 सेकेंड से 5 मिनट 45 सेकेंड तक दौड़ पूरी करने वालों को 48 अंक, 5 मिनट 46 सेकेंड से 6 मिनट 1 सेकेंड तक दौड़ पूरी करने वालों को 36 अंक और 6 मिनट 15 सेकेंड तक दौड़ पूरी करने वालों को 24 अंक मिलेंगे।
दौड़ के अलावा सभी सफल उम्मीदवारों को पुल-अप्स, 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट भी पास करना होगा। पुल-अप्स के लिए भी अलग से अंक दिए जाएंगे, जबकि लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे।
Also Check: UP Police Constable Result 2026
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.