Indian Coast Guard Admit Card 2024: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने CGEPT 02/2024 परीक्षाओं के लिए परीक्षा इंडियन कोस्ट गार्ड एग्जाम सिटी स्लिप 2024 जारी कर दी है। उम्मीदवार जो इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कर चुके हैं वे आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। ICG CGEPT एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। ICG CGEPT एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और परीक्षा शहर का उल्लेख होगा।
ICG CGEPT Exam City Intimation Slip 2024
ICG CGEPT एग्जाम सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने का Direct Link इस लेख में दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना आवश्यक है।
| ICG Exam City Intimation Slip Link | क्लिक करें |
इंडियन कोस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2024 कब आएगा?
ICG CGEPT एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद, उम्मीदवार परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले अपना ICG एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
joinindiancoastguard.cdac.in Admit Card 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड एग्जाम हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी तालिका से इंडियन कोस्ट गार्ड एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं:
| संगठन का नाम | भारतीय तट रक्षक (ICG) |
| अधिसूचना क्रमांक | सीजीईपीटी- 02/2024 |
| पद का नाम | नाविक (जीडी, डीबी), मैकेनिकल |
| रिक्तियों की संख्या | 260 |
| एडमिट कार्ड | अप्रैल 2024 |
| आधिकारिक वेबसाइट | join Indiancoastguard.gov.in |
ICG CGEPT Admit Card 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
इंडियन कोस्ट गार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहां देखें:
- अपना वेब ब्राउज़र खोलें और https://joinindiancoastguard.cdac.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Join Indian Coast Guard' बटन पर क्लिक करें।
- 'Candidate Login' सेक्शन में, 'Login' बटन पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- 'Captcha' कोड दर्ज करें।
- 'Login' बटन पर क्लिक करें।
- 'Dashboard' पर, 'Admit Card' टैब पर क्लिक करें।
- 'Download Admit Card' बटन पर क्लिक करें।
- अपना एडमिट कार्ड भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा शहर पर्ची और प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र और एक हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो ले जाना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation