Indian Navy Civilian INCET Answer Key 2026 यहां से joinindiannavy.gov.in डाउनलोड करें इंडियन नेवी आंसर की PDF
Indian Navy Civilian Answer Key 2026: भारतीय नौसेना INCET एग्जाम 2026 की आंसर की 2026 जारी कर दी है। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
Indian Navy Civilian Answer Key 2026: भारती नौसेना ने 29 मई को INCET आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। भारतीय नौसेना सिविलियन परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर लॉइ इन कर सकते हैं। इंडियन नेवी की ओर से अभी प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है। इस ऑफिशियल आंसर की से आप अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं और एग्जाम में अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
इस उत्तर कुंजी में परीक्षा का नाम, विज्ञापन संख्या, एग्जाम सेट, सही उत्तर, आपत्ति निर्देश जैसे विवरण शामिल हैं। प्रोविजनल आंसर की में किसी भी आंसर से असंतुष्ट होने वाले उम्मीदवार 11 जून, 2026 तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को वैलिट डॉक्यूमेंट और 100 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही भारतीय नौसेना की ओर से फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
Indian Navy Civilian Answer Key 2026: प्रोविजनल आंसर की जारी
भारतीय नौसेना में INCET परीक्षा 2026 चार्जमैन, ट्रेड्समैन मेट, फायरमैन, ड्राइवर और अन्य ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए आयोजित की जाती है। रिजल्ट जारी करने से पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है। ताकी उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकें। आंसर की के जरिए उम्मीदवार 29 मई से 11 जून, 2026 तक किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
| भारतीय नौसेना INCET आंसर की 2026 |
Indian Navy Civilian Answer Key 2026: हाइलाइट्स
भारतीय नौसेना INCET परीक्षा 2026 की आंसर की के लिए उम्मीदवार 29 मई से ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। आवेदन शुल्क सहित अन्य डिटेल्स आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| संचालन निकाय | भारतीय नौसेना |
| परीक्षा का नाम | भारतीय नौसेना नागरिक प्रवेश परीक्षा (INCET) |
| विज्ञापन संख्या | INCET 01/2025 |
| रिलीज की तारीख | 29 मई 2026 |
| उत्तर कुंजी की स्थिति | जारी |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 11 जून 2026 |
| आपत्ति शुल्क | 100 रुपये |
| रिलीज का तरीका | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | joinindiannavy.gov.in |
Indian Navy Civilian INCET Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
आपत्ति प्रक्रिया पूरी करने के बाद, भारतीय नौसेना फाइनल आंसर की जारी करेगी। इसके आधार पर रिजल्ट और मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिटन एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों को सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण, जैसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट और अन्य टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, INCET Recruitment सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 3 स्क्रीन पर INCET Answer Key 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 5 आंसर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 6 डाउनलोड करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.