Indian Navy INCET 01/2025 Answer Key 2026 Link: joinindiannavy.gov.in से डाउनलोड करें उत्तर कुंजी PDF

Last Updated: May 29, 2026, 10:49 IST

Indian Navy INCET 01/2025 Answer Key 2026: भारतीय नौसेना सिविलियन प्रवेश परीक्षा (INCET) 2025 की उत्तर कुंजी आधिकारिक तौर पर 29 मई 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से मास्टर प्रश्न पत्र, प्रश्न पत्र (QP) और आंसर-की की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

Indian Navy INCET 01/2025 Answer Key 2026: कल जारी होगी उत्तर कुंजी, joinindiannavy.gov.in पर मिलेगा Login लिंक
Indian Navy INCET 01/2025 Answer Key 2026: कल जारी होगी उत्तर कुंजी, joinindiannavy.gov.in पर मिलेगा Login लिंक

Indian Navy INCET 01/2025 Answer Key 2026: भारतीय नौसेना ने आज 29 मई को INCET 01/2025 भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर मास्टर प्रश्न पत्र, प्रश्न पत्र (QP) और Indicative आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती परीक्षा Employment News में प्रकाशित INCET-01/2025 विज्ञापन के तहत आयोजित की गई थी। परीक्षा और पुनर्परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त से 03 सितंबर 2025 तथा 02 फरवरी 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय नौसेना द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार Answer Key के साथ-साथ Challenge Mechanism Portal का भी उपयोग कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो, तो अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें:- Indian Navy Civilian Group B & C Answer Key 2026 Link (Active)

Screenshot 2026-05-28 132405

कब तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति?

Challenge Mechanism Portal 29 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा और 11 जून 2026 को रात 11:59 बजे बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आपत्तियां दर्ज करनी होंगी।

प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये तथा लागू बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क बैंक चार्ज काटकर वापस कर दिया जाएगा। रद्द या डिलीट किए गए प्रश्नों पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऐसे चेक करें Indian Navy INCET Answer Key 2026

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर Join Navy सेक्शन में जाएं।

  • इसके बाद Ways to Join > Civilians > INCET-01/2025 लिंक पर क्लिक करें।

  • अब Answer Key / Challenge Mechanism लिंक खोलें।

  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।

  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखाई देगी।

  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

भारतीय नौसेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज करें। ई-मेल, आवेदन पत्र या अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 28, 2026, 13:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News