ISRO SHAR Bharti 2023: इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन के अंतर्गत आने वाले सतीश धवन स्पेस सेंटर (SHAR) , श्रीहरिकोटा, ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. ये अधिसूचना 15 से 21 अप्रैल के रोजगार समाचार में प्रकाशित की गई है. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 16 मई 2023 तक SHAR की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
भर्ती अभियान के तहत तकनीकी सहायक / वैज्ञानिक सहायक / पुस्तकालय सहायक-ए और तकनीशियन-बी / ड्राफ्ट्समैन-बी सहित कुल 92 पद भरे जाने हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 16 मई 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ अतिरिक्त योग्यता आवश्यक है. अतिरिक्त योग्यता के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / बी एससी / मास्टर डिग्री में डिप्लोमा सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ISRO SHAR Recruitment 2023 Overview :
पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार उपरोक्त भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे देख सकते हैं -
भर्ती संस्था का नाम | सतीश धवन स्पेस सेंटर (SHAR) , श्रीहरिकोटा, |
भर्ती का नाम | असिस्टेंट |
पदों की संख्या | 92 पद |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 16 मई 2023 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 17 मई 2023 |
अधिसूचना लिंक |
ISRO SHAR Recruitment 2023 पदों का विवरण :
सिनेमेटोग्राफी /फोटोग्राफी (Technical Assistant) | 02 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग (Technical Assistant) | 02 |
इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (Technical Assistant) | 02 |
इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (Technical Assistant) | 01 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Technical Assistant) | 05 |
कंप्यूटर साइंस (Scientific Assistant) | 03 |
फिजिक्स (scientific Assistant | 02 |
फिजिक्स - पोस्टिंग का स्थान: बीआरएलएस, बालासोर, ओडिशा (Scientific Assistant) | 01 |
Library Assistant ‘A’ - लाइब्रेरी असिस्टेंट 'ए' -02 तकनीशियन 'बी रसायन-10 तकनीशियन 'बी केमिकल - पीसीआर-यूनिट) -01 इलेक्ट्रीशियन - 06 इलेक्ट्रीशियन - पीसीआर-यूनिट) -02 तकनीशियन 'बी फिटर -17 फिटर - पीसीआर-यूनिट) -2 मशीनिस्ट -03 तकनीशियन 'बी' इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक -13 डीजल मकैनी-03 इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक -01 प्लंबर - 02 तकनीशियन 'बी पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक -07 एचवीडी लाइसेंस के साथ डीजल मैकेनिक -03 रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग (आर एंड एसी) -01 | |
Draughtsman- सिविल -02 मैकेनिकल -01 |
ISRO SHAR Recruitment 2023 शैक्षिक योग्यता :
- टेक्निकल असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिनेमेटोग्राफी/फोटोग्राफी में प्रथम श्रेणी डिप्लोमा
- टेक्निकल असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी में डिप्लोमा.
- वैज्ञानिक सहायक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से मुख्य विषय के रूप में कंप्यूटर विज्ञान के साथ प्रथम श्रेणी में बीएससी।
- पुस्तकालय सहायक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से पुस्तकालय विज्ञान / पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में प्रथम श्रेणी में मास्टर डिग्री या समकक्ष। आपको सलाह दी जाती है कि पदों की शैक्षिक योग्यता के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक देखें।
ISRO SHAR Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया ;
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट https://www.apps.shar.gov.in पर जा कर 16 मई या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation