IBPS PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस पीओ रिजल्ट कैसे करें चेक, जल्द किया जाएगा घोषित
IBPS PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा का आयोजन 17, 23 और 24 अगस्त को किया गया था। इसका रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे लेख में दिए गए स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
IBPS PO Prelims Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को किया गया था।
मुख्य परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्युनतम कट ऑफ अंक हासिल करने आवश्यक हैं। परीक्षा में उम्मीदवारों की सटीकता, गति और वैचारिक स्पष्टता का परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं।
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
IBPS PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट चेक कैसे करें?
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, IBPS PO/MT Prelims Result 2025 पर जाएं।
स्टेप 3 अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
स्टेप 4 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 अब अपने स्कोर की जांच करें।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करना ना भूलें।
IBPS PO Prelims Result 2025 Expected Date: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट कब तक जारी होगा?
पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा का आयोजन 20 अक्टूबर तक किया गया था। जिसके बाद रिजल्ट की घोषणा परीक्षा समाप्त होने के एक महीने के बाद किया गया था। इस रुझान को देखते हुए, उम्मीदवार सितंबर के अंत तक परीक्षा परिणामों की उम्मीद कर सकते हैं।
IBPS PO Result 2025: परीक्षा पास होने के बाद क्या होता है?
आईबीपीएस पीओ परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। जिसमें उनसे उनकी योग्यता और कार्य अनुभव से जुड़े प्रश्न पैनल की ओर से पूछे जाते हैं। पर्सनल इंटरव्यू के बाद मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में हासिल हुए अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.