(आउट) JAC Board Class 12th Result 2026 Link: आर्टस, साइंस और कॉमर्स झारखंड 12वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट Link - jacresults.com
JAC Board Class 12th Result 2026 Link: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी कर दिया गया है। तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट डिजिलॉकर पर एकसाथ घोषित किया जा चुका है। छात्र यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक।
JAC Board Class 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने आज 06 मई 2026 को कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों छात्र अब अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर देख सकते हैं। इस बार छात्र अपना स्कोर कार्ड सबसे पहले डिजीलॉकर पोर्टल पर देख सकते हैं।
बोर्ड ने रिजल्ट की सूचना सबसे पहले Digilocker पर सोशल मीडिया की पोस्ट के सहारे घोषणा कि थी। इससे पहले झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है। छात्र जल्द जाकर अपने-अपने रिजल्ट को चेक करें।
Check Jharkhand 12th Arts Result Here
Check Jharkhand 12th Commerce Result Here
Check Jharkhand 12th Science Result Here
JAC Board Result Declared: छात्राओं ने फिर मारी बाजी
झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज जारी हो चुका है। इस एग्जाम में कुल छात्र 85,104 उपस्थित हुए, जिनमें से 81,144 पास रहे। छात्रों यानी लड़कों का कुल पास प्रतिशत 95.34% रहा। वहीं छात्राएं कुल 1,25,991 उपस्थित हुई, जिनमें से 1,21,814 पास हुई। इनका कुल पास प्रतिशत 96.68% रहा।
डिजीलॉकर पर जारी हुआ रिजल्ट
झारखंड बोर्ड के अध्यक्ष के आदेशानुसार, छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव कर दिया गया है। छात्र डिजीलॉकर का एक्टिव लिंक यहां से पाएं।
ऑफिशियल लिंक: results.digilocker.gov.in
Results Are Out!
— DigiLocker (@digilocker_ind) May 6, 2026
The Jharkhand Academic Council (JAC), Ranchi – Class XII Results 2026 are now available!
Check your results easily on DigiLocker and access your result anytime, anywhere.
🔗 Visit : https://t.co/tatAelhw7U#JACResults2026 #Class12Results #JharkhandBoard… pic.twitter.com/uJxjUJMSJ7
JAC 12th Result 2026: एक नजर में
इस साल बोर्ड एग्जाम का आयोजन फरवरी माह में किया गया था। छात्र नीचे दी गई टेबल में मुख्य डिटेल्स को देख सकते हैं।
| डिटेल्स | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) |
| एग्जाम का नाम | इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) एग्जाम 2026 |
| स्ट्रीम | आर्ट्स (Arts), साइंस (Science), कॉमर्स (Commerce) |
| रिजल्ट की डेट | 06 मई 2026 (जारी) |
| पास प्रतिशत (अनिवार्य) | प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 33% |
| ऑफिशियल वेबसाइट | jacresults.com |
झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- ऑफिशियल पोर्टल jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर अपनी स्ट्रीम के अनुसार लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर फिल करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
SMS और DigiLocker से भी देखें रिजल्ट
अगर वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के कारण समस्या आ रही है, तो आप इन ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं:
- DigiLocker: छात्र डिजीलॉटर ऐप पर साइन-इन करके अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, जो आगे कॉलेज एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य है।
- SMS: अपने फोन पर टाइप करें: JAC12 (space) Roll Code (space) Roll Number और इसे 56263 पर भेज दें।
JAC 12th Result 2026: DigiLocker के जरिए ऐसे करें जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट Download?
छात्र JAC कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें।
- DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या लॉगिन डिटेल्स से साइन इन करें।
- फिर “Education” सेक्शन में जाकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड को चुनें।
- अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
- सबमिट करने के बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.