JAC Board Result 2026 Date: क्या झारखंड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट इस डेट को आ सकता है?
JAC Board 10th,12th Result 2026: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) अप्रैल 2026 में झारखंड बोर्ड मैट्रिक 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। स्टूडेंट अपने रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
JAC Board 10th,12th Result 2026: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) की ओर से अप्रैल 2026 में झारखंड बोर्ड मैट्रिकुलेशन 10वीं और इंटरमीडिएट 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। स्टूडेंट अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी।
इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से ऑनलाइन और एसएमएस के माध्यम से ऑफलाइन भी अपने स्कोर देख सकते हैं। इन सबके अलावा, स्टूडेंट अपने बोर्ड रोल नंबर का उपयोग करके jagranjosh.com/results पर JAC परिणाम 2026 देख सकते हैं।
JAC Board Result 2026: झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तिथि
झारखंड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट अप्रैल में जारी किए जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस साल लगभग 4.23 लाख स्टूडेंट ने मैट्रिक और 3.42 लाख स्टूडेंट ने इंटरमीडिएट एग्जाम दी है।
Arts, Science और Commerce तीनों स्ट्रीम में मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है और अप्रैल के पहले सप्ताह तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।
JAC Board Result 2026: झारखंड बोर्ड एग्जाम कब हुए
झारखंड बोर्ड मैट्रिक एग्जाम 3 से 17 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गईं। वहीं इंटर के एग्जाम 3 से 24 फरवरी, 2026 तक हुईं। ये परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 3 घंटे की थीं, जिसमें बोर्ड द्वारा 15 मिनट स्टूडेंट को पढ़ने के लिए दिया गया था।
क्लास 10 के एग्जाम सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गईं।
JAC Board Result 2026: हाइलाइट्स
झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इससे जुड़े महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड एग्जाम का नाम | झारखंड बोर्ड मैट्रिकुलेशन कक्षा 10 परीक्षा 2026 झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 |
| बोर्ड का नाम | झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) |
| शैक्षणिक वर्ष | 2025-26 |
| परीक्षा तिथियां | कक्षा 10: 3 फरवरी - 17 फरवरी, 2026 कक्षा 12: 3 फरवरी - 24 फरवरी, 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | अप्रैल 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | jac.jharkhand.gov.in |
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2026
झारखंड बोर्ड माध्यमिक कक्षा 10वीं के रिजल्ट अप्रैल 2026 में झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित करेगा। स्टूडेंट को अपना परिणाम बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल jac.jharkhand.gov.in पर देखना होगा। स्टूडेंट अपना रिजल्ट पोर्टल पर अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना एडमिट कार्ड तैयार रखना होगा।
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2026
झारखंड बोर्ड अप्रैल 2026 में झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर 12वीं कक्षा के हाई स्कूल के परिणाम घोषित करेगा । उम्मीदवारों को अपना परिणाम बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल jac.jharkhand.gov.in पर देखना होगा। स्टूडेंट को रिजल्ट पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने एडमिट कार्ड तैयार रखने होंगे।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.