JEE Advanced 2026: एडमिट कार्ड की तारीख घोषित, IIT रुड़की 11 मई को जारी करेगा हॉल टिकट

Last Updated: May 8, 2026, 16:21 IST

JEE Advanced 2026 17 मई को होने वाले एग्जाम के लिए IIT रुड़की ने एडमिट कार्ड जारी होने की ऑफिशियल डेट जारी कर दी है। एडमिट कार्ड को आसान स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए आप यहां देखें।

JEE Advanced 2026: एडमिट कार्ड की तारीख घोषित, IIT रुड़की 11 मई को जारी करेगा हॉल टिकट
JEE Advanced 2026: एडमिट कार्ड की तारीख घोषित, IIT रुड़की 11 मई को जारी करेगा हॉल टिकट

JEE Advanced 2026 Admit Card 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (IITs) में एडमिशन के लिए होने वाले JEE Advanced 2026 एग्जाम के दिन अब करीब आ रहे है। इस साल एग्जाम को आयोजित करने वाली संस्था, IIT रुड़की, ने ऑफिशियल तौर पर एडमिट कार्ड जारी करने की डेट की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रीय लेवल की इस लोकप्रिय और बेहद प्रतिस्पर्धी इंजीनियरिंग एग्जाम के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड 11 मई, 2026 को सुबह 10:00 बजे प्राप्त होंगे। छात्र इसे ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड कर पाएंगें। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की प्रक्रिया 17 मई 2026 दोपहर तक जारी रहेगा। साथ ही, JEE Advanced 2026 एग्जाम भी 17 मई 2026 को होगा। 

JEE Advanced 2026 एग्जाम का पूरा शेड्यूल 

छात्र JEE Advanced 2026 एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। यहां से देखें लेटेस्ट अपडेट्स। 

इवेंट 

डेट और टाइम 

एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू

11 मई, 2026 (सुबह 10:00 बजे से)

एडमिट कार्ड डाउनलोड की लास्ट डेट

17 मई, 2026 (दोपहर 2:30 बजे तक)

JEE Advanced एग्जाम की डेट 

17 मई, 2026 (रविवार)

रिस्पांस शीट 

21 मई, 2026

प्रॉविजनल आंसर-की 

25 मई, 2026

फाइनल रिजल्ट और आंसर की

01 जून, 2026

JEE Advanced 2026 एग्जाम का टाइम 

JEE Advanced एग्जाम इस साल भी दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। साथ ही, छात्रों को दोनों एग्जाम में शामिल होना जरूरी है। 

  • पेपर 1: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
  • पेपर 2: दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट पर जाकर इन आसान स्टेप्स की सहायता से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘JEE Advanced 2026 Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर भी फिल करें।

4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें दिए गए नाम, फोटो और एग्जाम सेंटर को अच्छे से चेक करें। 

5. फिर, आप आगे के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: CBSE 12th Result 2026: मई के आने वाले हफ्ते में कभी भी जारी हो सकता है CBSE 12वीं का रिजल्ट

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 8, 2026, 16:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News