Jharkhand Board 10th, 12th Result 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) द्वारा जल्द ही जेएसी कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2024 की घोषणा की जाएगी। अन्य मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मैट्रिक और इंटर के परिणाम 19 अप्रैल 2024 में घोषित करने की तैयारी में है। हालाँकि, बोर्ड की ओर से रिजल्ट को लेकर को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नही की गई है। एक बार रिजल्ट आने के बाद, जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in, jharresults.nic.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं,12वीं रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक और आसान स्टेप्स यहां प्रदान किए गए हैं।
Jharkhand Board 10th, 12th Result 2024 Kab Aayega
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम 2024, 19 अप्रैल, 2024 तक घोषित होने की उम्मीद है। यह मीडिया रिपोर्टों के अनुसार है और झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एक बार घोषित होने के बाद आप अपना परिणाम जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट जेएसी झारखंड बोर्ड की वेबसाइट: jacresults.com पर देख सकते हैं।
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024
2024 के लिए जेएसी क्लास 10th और 12th बोर्ड परीक्षा 6 से 26 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इस साल कुल 7.6 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। इसमें कक्षा 10 (मैट्रिक) परीक्षा के लिए 4.2 लाख से अधिक छात्र और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) परीक्षा के लिए 3.4 लाख छात्र शामिल हुए। जैक के द्वारा परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा सुबह की पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर की पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक हुई।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपने जैक बोर्ड 10th, 12th मार्क्स चेक कर सकेंगे।
JAC 10th, 12th Result 2024: कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड रिजल्ट?
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 2024 जल्द ही जारी होने वाले हैं। झारखंड शिक्षा परिषद (JAC) द्वारा परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर घोषित किए जाएंगे।
यहां बताया गया है कि आप अपना JAC 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 कैसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
- पहले ऊपर दी गई किसी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें:
- अपना रोल कोड
- अपना रोल नंबर
- अपना जन्म तिथि (वैकल्पिक)
- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आप अपना परिणाम डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
परिणाम आमतौर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच जारी किए जाते हैं। लेकिन अभी आधिकारिक अपडेट आनी बाकी है। यदि आपको अपना परिणाम ऑनलाइन चेक करने में कोई समस्या आती है, तो आप JAC हेल्पलाइन नंबर 0651-2440444 पर कॉल कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation