JNVST 9th 11th Result 2026: JNVST 9वीं, 11वीं का रिजल्ट navodaya.gov.in पर होगा घोषित, ऐसे करें चेक

Last Updated: Mar 27, 2026, 13:50 IST

JNVST Class 9th 11th Result 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 9 और 11 का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी होगा। रिजल्ट आने के बाद छात्र देख सकेंगे कि वे एडमिशन के लिए योग्य हैं या नहीं। यह परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित हुई थी।

JNVST Class 9th 11th Result 2026 चेक करें
JNVST Class 9th 11th Result 2026 चेक करें

JNVST Class 9th 11th Result 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) जल्द ही जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा - JNVST कक्षा 9 और कक्षा 11 के परिणाम जारी करने वाली है। छात्र जिसने 9वीं और 11वीं की परीक्षा दी थी, वे अपने मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। स्कोर देखने के लिए छात्रों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने होंगे। कक्षा 9 और कक्षा 11 के लिए JNVST परीक्षा 7 फरवरी को आयोजित की गई थी।

JNVST 9th 11th Result 2026 Direct Link 

JNV की कक्षा 9 और 11 के रिजल्ट लिंक नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट किए जाएँगे। जैसे ही ये रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होंगे, हम छात्रों की सुविधा के लिए उन्हें इस लेख में भी उपलब्ध करा देंगे।

यहां क्लिक करें:-JNVST 9th 11th Result 2026

JNVST Result 2026: जेएनवीएसटी 9वीं, 11वीं का परिणाम हाइलाइट्स

JNVST परिणाम 2026 उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाने वाला है, जो कक्षा 9 और कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हुए थे। उम्मीदवार अपने नाम और रोल नंबर के साथ-साथ अपने स्कोर भी देख सकेंगे। JNVST रिजल्ट से जुड़ी सभी मुख्य बातें नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।


विवरण

जानकारी

आयोजन संस्था

नवोदय विद्यालय समिति (NVS)

परीक्षा का नाम

JNVST (जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा)

कक्षा

कक्षा 9 और कक्षा 11

रिजल्ट का मोड

ऑनलाइन

रिजल्ट तिथि

मार्च 2026

जरूरी विवरण

रोल नंबर और जन्म तिथि

आधिकारिक वेबसाइट

navodaya.gov.in

JNVST 9वीं, 11वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

JNVST Class 9th और 11th का रिजल्ट 2026 जब ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड होगा, तो छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए यहाँ बताए गए आसान स्टेप्स को फ़ॉलो करके रिजल्ट तक पहुंच सकते हैं:

  • सबसे पहले आप नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  • फिर वेबसाइट के होमपेज पर JNVST Class 9 Result या JNVST Class 11 Result के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • अब लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • रिजल्ट देखने के लिए सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

  • इसमें अपना क्वालिफ़िकेशन स्टेटस चेक करें और सेव कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 27, 2026, 13:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News