JSSC ANM Result 2026 OUT: जेएसएससी एएनएम रिजल्ट रिजल्ट घोषित, ये रहा PDF लिंक

Last Updated: May 14, 2026, 09:54 IST

JSSC ANM Result 2026 OUT: जेएसएससी एएनएम रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर सिलेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

JSSC ANM Result 2026 OUT: जेएसएससी एएनएम रिजल्ट रिजल्ट घोषित, ये रहा PDF लिंक
JSSC ANM Result 2026 OUT: जेएसएससी एएनएम रिजल्ट रिजल्ट घोषित, ये रहा PDF लिंक

JSSC ANM Result 2026 OUT: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 13 मई को जेएसएससी एएनएम रिजल्ट आज, 13 मई 2026 को आधिकारिक पोर्टल ssc.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में अपलोड किया गया है जिसमें झारखंड ANM प्रतियोगी परीक्षा (JANMCE 2025) के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हेतु शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर उल्लिखित हैं। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे बिना देरी किए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

Jharkhand JANMCE Result 2026 PDF Download Link

जेएसएससी ANM का रिजल्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JSSC ANM Result 2026 PDF Link

यहां क्लिक करें

JSSC ANM Result 2026: कब और कहां डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन?

झारखंड ए.एन.एम. प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए चुने गए अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों की जाँच आयोग कार्यालय, कालीनगर, चाय बागान, नामकोम, राँची में 18 मई 2026 से 26 मई 2026 तक होगी।

दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया दो पालियों में की जाएगी—

  • पहली पाली: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

  • दूसरी पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

सभी अभ्यर्थियों को अपनी पाली शुरू होने से 1 घंटा पहले जाँच स्थल पर पहुँचना अनिवार्य है।

Screenshot 2026-05-14 094305

JSSC ANM Result 2026 -हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में जेएसएससी एएनएम रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

संगठन का नाम

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)

परीक्षा का नाम

झारखण्ड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा (JANMCE 2025)

पद का नाम

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM)

कुल रिक्त पद

3,181 (3,000 नियमित + 181 बैकलॉग)

दस्तावेज सत्यापन

18 से 26 मई 2026

परीक्षा तिथि

18 और 19 मार्च 2026

रिजल्ट तिथि

13 मई 2026

JSSC ANM परिणाम 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार जो जेएसएससी एएनएम परिणाम देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर, 'Latest Notifications' सेक्शन में “JANMCE Result” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब परिणाम आपकी स्क्रीन पर PDF फ़ॉर्मेट में खुलेंगे।

  • इस PDF में सभी सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे।

  • उम्मीदवारों को यह PDF डाउनलोड करके, अपना रोल नंबर देखने के लिए Ctrl + F दबाना चाहिए।

  • जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर इस सूची में शामिल हैं, उन्हें अगले चरण के लिए चुन लिया गया है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 14, 2026, 09:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News