JSSC JTMACCE Result 2026 OUT: झारखंड माध्यमिक आचार्य एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां से पाएं PDF का Direct Link
JSSC JTMACCE Result 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी एग्जाम 2025-26 (JTMACCE) का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र यहां से PDF का डायरेक्ट लिंक पाएं।
JSSC JTMACCE Result 2026 OUT: झारखंड में टिचर बनने का सपना देख रहे सभी छात्रों के लिए आज का दिन काफी खास है क्योंकि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी एग्जाम 2025-26 (JTMACCE) का फाइनल रिजल्ट आज 26 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
राज्य के सरकारी स्कूलों में सेकेंडरी टिचर्स के 1,373 पोस्ट के लिए आयोजित किए गए इस लिखित एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र अब वेबसाइट पर जाकर आयोग द्वारा जारी की गई रोल नंबर की पूरी मेरिट PDF लिस्ट में अपने पास होने रा स्टेटस देख सकते हैं।
JSSC JTMACCE Result 2026 की मुख्य हाइलाइट्स
छात्र JSSC JTMACCE के रिजल्ट से जुड़ी मुख्य जानकारी के बारे में जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| एग्जाम बोर्ड का नाम | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) |
| एग्जाम का नाम | झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JTMACCE) |
| पोस्ट का नाम | माध्यमिक आचार्य (Secondary Teacher - Class 9 to 12) |
| कुल वैकेंसी | 1,373 पद |
| एग्जाम का आयोजन | 15 जनवरी से 22 फरवरी 2026 (री-एग्जाम: 8 मई 2026) |
| रिजल्ट जारी होने की डेट | 26 जून 2026 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन (मेरिट लिस्ट PDF) |
| अगला स्टेप | डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
JSSC JTMACCE Result 2026 की PDF का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
JSSC JTMACCE रिजल्ट को कैसे डाउनलोड करें?
छात्र JTMACCE का रिजल्ट चेक करने के लिए हमारे द्वारा बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिए गए ‘Important Links’ के अंतर्गत ‘Results’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. फिर, ‘Result for Jharkhand Trained Madhyamik Acharya Combined Competitive Examination (JTMACCE-2025)’ के नीचे दिए गए Download PDF पर क्लिक करें।
4. फिर, रिजल्ट की PDF फाइल को खोल कर अपने रोल नंबर को सर्च करें।
5. इस PDF का भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
JSSC JTMACCE रिजल्ट 2026 की PDF लिस्ट में अपने रोल नंबर की सहायता से सभी छात्र इन पोस्ट के लिए अपने पास और फेल का स्टेट्स देख सकते हैं।
यहां भी पढ़े: UP Board Compartment Exam 2026: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, 30 जून तक जल्द करें अप्लाई
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.