KVS NVS Answer Key 2026 Link [OUT]: केवीएस एनवीएस उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Jan 31, 2026, 15:02 IST

KVS NVS Answer Key 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS और NVS की संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक किया था। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। CBSE द्वारा सही उत्तरों सहित उत्तर कुंजी (PDF) आज 31 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in, cbse.gov.in और navodaya.gov.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां से आंसर की का डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड करने की प्रक्रिया और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

KVS NVS Answer key 2026
KVS NVS Answer key 2026

KVS NVS Answer Key 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 31 जनवरी 2026 को KVS और NVS भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें उम्मीदवारों ने OMR आधारित लिखित परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी जो केवीएस एनवीएस उत्तर कुंजी 2026 का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब समाप्त हो गया है।

उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार आंसर की PDF डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और इसके आधार पर अपने संभावित अंक एवं कट-ऑफ का अनुमान लगा सकते हैं।

इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल करीब 9.6 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 8.5 लाख उम्मीदवारों ने 10 और 11 जनवरी 2026 को परीक्षा में भाग लिया। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 15,762 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें KVS के 9,921 पद और NVS के 5,841 पद शामिल हैं। 

KVS और NVS भर्ती परीक्षा (टीयर-1) 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इसकी प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की OMR शीट की स्कैन कॉपी आधिकारिक लिंक पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन कर आंसर की और OMR शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो उम्मीदवार 04 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए ₹1000 (नॉन-रिफंडेबल) शुल्क देना होगा। केवल समय पर और शुल्क के साथ की गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर परिणाम घोषित होगा। इसके बाद आंसर की या OMR शीट से जुड़ी कोई शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।

Screenshot 2026-01-31 133040

KVS NVS Answer Key 2026 PDF Download Link

CBSE ने KVS और NVS भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी (Answer Key) का लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, जन्म तिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा दर्ज करना होगा। लॉगिन के बाद उम्मीदवार Answer Key PDF डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंक व कट-ऑफ का अनुमान लगा सकते हैं।

यहां क्लिक करें:-KVS NVS Answer Key 2026 PDF Link (Active)

Check KVS NVS Cut Off 2026

केवीएस एनवीएस परीक्षा उत्तर कुंजी 2026-हाइलाइट्स

उम्मीदवार यहां केवीएस एनवीएस परीक्षा उत्तर कुंजी 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

  • भर्ती संगठन का नाम: Central Board of Secondary Education (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)

  • संगठन का नाम: Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) और Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS)

  • पद: विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद

  • कुल रिक्त पद: 15,762 (KVS – 9,921, NVS – 5,841)

  • आंसर की जारी होने की तिथि: 31 जनवरी 2026 

  • पंजीकृत उम्मीदवार: लगभग 9.6 लाख

  • परीक्षा शिफ्ट टाइमिंग्स:

    • शिफ्ट 1 (सुबह) – 9:30 बजे से 11:30 बजे तक

    • शिफ्ट 2 (शाम) – 2:30 बजे से 4:30 बजे तक

  • चयन प्रक्रिया: टियर 1, टियर 2 और स्किल टेस्ट/इंटरव्यू (पद के अनुसार)

  • आधिकारिक वेबसाइट:

केवीएस एनवीएस आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in, cbse.gov.in और navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर की जारी होने के तुरंत बाद इसे चेक करें ताकि किसी भी आपत्ति या त्रुटि को समय रहते CBSE/केंद्र से संपर्क कर ठीक कराया जा सके। 

KVS NVS Marking Scheme 2026 क्या है?

KVS NVS आंसर की 2026 से अपने मार्क्स कैलकुलेट करने के लिए उम्मीदवार CBSE की ऑफिशियल मार्किंग स्कीम का उपयोग कर सकते हैं। नीचे दी गई स्कीम का इस्तेमाल करके आप अपने मार्क्स का अनुमान लगा सकते हैं।

सही उत्तर के लिए

1 अंक

नेगेटिव मार्किंग

0.25 अंक

खाली उत्तर

0 अंक

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 31, 2026, 13:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News