KVS NVS Result 2026 OUT: केवीएस एनवीएस टियर 1 रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें PGT, TGT, PRT और नॉन टीचिंग मेरिट लिस्ट, कट ऑफ PDF

Last Updated: Mar 2, 2026, 20:40 IST

KVS NVS Result 2026 OUT: Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) और Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने वर्ष 2026 के लिए PGT, TGT, PRT और नॉन-टीचिंग पदों का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और रोल नंबर के जरिए अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

KVS NVS Result 2026 OUT
KVS NVS Result 2026 OUT

KVS NVS Teaching & Non-Teaching Result 2026 OUT: करीब 8.5 लाख उम्मीदवारों का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है। Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) और Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने टियर 1 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से 28 फरवरी को जारी कर दिया है। 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब ऑफिशियल लॉगिन पोर्टल के माध्यम से अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं। KVS रिजल्ट 2026 और NVS रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जारी किए गए रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची के साथ-साथ चयन प्रक्रिया के अगले चरण की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू या स्किल टेस्ट (पद के अनुसार) से जुड़ी सूचना अलग से दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की प्रक्रिया से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल चेक करते रहें।

यहां देखें: India Post GDS Result 2026 LIVE

KVS NVS Result 2026 Tier 1 Download Link

KVS NVS रिजल्ट 2026 का डाउनलोड लिंक अब टीचिंग और नॉन-टीचिंग सभी पदों के लिए एक्टिव हो गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। PGT, TGT और PRT पदों के लिए मेरिट लिस्ट अलग-अलग जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS NVS Result 2026 PDF Link 

केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स

KVS NVS एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो TGT, PGT और PRT पदों के लिए कुल 15,762 रिक्तियां भरने के लिए आयोजित की जाती है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे KVS और NVS रिजल्ट 2026 से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे देख सकते हैं।

  • भर्ती बोर्ड का नाम: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)

  • संस्था का नाम: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS)

  • पद: विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद

  • कुल रिक्त पद: 15,762 (KVS – 9,921 और NVS – 5,841)

  • रिजल्ट तिथि: 28 फरवरी 2026

  • परीक्षा तिथि: 10 और 11 जनवरी 2026

  • कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: लगभग 9.6 लाख

  • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी: लगभग 8.5 लाख

  • चयन प्रक्रिया:

    • टियर 1: ऑफलाइन OMR आधारित परीक्षा (पेन-पेपर मोड)

    • टियर 2: ऑब्जेक्टिव + डिस्क्रिप्टिव परीक्षा

    • स्किल टेस्ट/इंटरव्यू (पद के अनुसार)

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.cbse.gov.in, www.kvsangathan.nic.in, www.navodaya.gov.in

KVS NVS कट ऑफ 2026 [अनुमानित]

KVS और NVS 2026 के अनुमानित कटऑफ अंक पिछले वर्षों के ट्रेंड, परीक्षा के कठिनाई स्तर और परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर तय किए जाते हैं। हर साल प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है, इसलिए इस बार कटऑफ अधिक रहने की संभावना है। आधिकारिक फाइनल कटऑफ जल्द ही जारी किया जाएगा।

पद का नामसामान्य (UR)ओबीसी (NCL)ईडब्ल्यूएसएससीएसटी
केवीएस PRT (प्राइमरी टीचर) 128 – 135 120 – 127 120 – 127 115 – 120 90 – 100
TGT गणित 138 – 142 130 – 133 128 – 135 115 – 120 105 – 110
TGT साइंस 125 – 130 118 – 122 118 – 121 110 – 115 100 – 105
TGT सोशल स्टडीज 130 – 135 120 – 125 120 – 125 115 – 121 110 – 115
TGT इंग्लिश 125 – 130 115 – 120 115 – 118 110 – 114 100 – 106
TGT हिंदी 135 – 140 130 – 134 125 – 130 125 – 129 114 – 118
PGT कंप्यूटर साइंस 147 – 149 137 – 139 132 – 136 130 – 132 118 – 121
PGT कॉमर्स 140 – 145 134 – 138 135 – 140 125 – 130 114 – 116
PGT हिंदी 140 – 143 135 – 137 132 – 136 128 – 132 125 – 130
नॉन-टीचिंग (JSA/MTS) 105 – 110 90 – 95 90 – 94 85 – 88 80 – 85

केवीएस एनवीएस टियर 1 रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके KVS NVS रिजल्ट 2026 की पीडीएफ आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. KVS या NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Result” लिंक पर क्लिक करें।

  3. संबंधित पोस्ट का रिजल्ट पीडीएफ खोलें।

  4. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।

  5. भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 पर दी गई जानकारी

Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) और Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) रिजल्ट 2026 में आमतौर पर निम्न जानकारी दी होती है:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नबंर

  • पद का नाम (PGT/TGT/PRT/नॉन-टीचिंग)

  • श्रेणी (UR/OBC/SC/ST/EWS)

  • प्राप्त अंक

  • कटऑफ अंक

  • योग्यता स्थिति (पास/नॉट क्वालिफाइड)

  • अगले चरण की जानकारी (यदि लागू हो)

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 28, 2026, 14:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News