Ladli Behna Yojana 34th Installment: लाडली बहना योजना की 34वीं कि‍स्‍त, फोन से cmladlibahna.mp.gov.in पर ऐसे चेक करें स्टेट्स

Last Updated: Mar 14, 2026, 09:03 IST

Ladli Behna Yojana 34th kist: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज 13 मार्च 2026 को ग्वालियर से लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान राज्य की करीब 1.25 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की गई। योजना से जुड़ी महिलाएं यह आसानी से चेक कर सकती हैं कि उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं। लाभार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से भुगतान की स्थिति की जांच कर सकती हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे लेख में विस्तार से दी गई है।

Ladli Behna Yojana 34th kist
Ladli Behna Yojana 34th kist

Ladli Behna Yojana 34th installment: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 34वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज 13 मार्च 2026 को ग्वालियर से करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि ट्रांसफर कर दी है। लंबे समय से लाभार्थी महिलाएं Ladli Behna Yojana 34th installment date, payment status और money transfer update का इंतजार कर रही थीं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलती है।

MP Ladli Behna Yojana Ki Kist 2026: लाडली बहना योजना की 34वीं कि‍स्‍त जारी

मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 मार्च 2026 को सिंगल क्लिक के जरिए 1836 करोड़ रुपये महिलाओं के बैंक खातों में भेजे।

इस योजना की शुरुआत 2023 में हुई थी। पहले महिलाओं को 1000 रुपये, फिर 1250 रुपये और अब 1500 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। अगर पैसे का मैसेज नहीं आया है, तो महिलाएं cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं।

Ladli Behna Yojana 34th Installment Link 

Ladli Behna Yojana Update: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! ट्रांसफर हुई 34वीं किस्त

मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 मार्च 2026 को ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। इस किस्त के तहत महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई। वहीं, ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 850 लाड़ली बहनों के खातों में करीब 44 करोड़ 83 लाख रुपये जमा किए गए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव करीब 122 करोड़ रुपये की लागत से 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक सहायता भी वितरित की जाएगी।

Ladli Behna Yojana Ki 34th Kist ka Status Kaise Check Kare?

लाभार्थी महिलाएं नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त उनके खाते में आएगी या नहीं, इसका स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।

  • सबसे पहले cmladlibahna.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर “आवेदन व भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।

  • अब अपना समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

  • इसके बाद आपके मोबाइल पर आए OTP को भरें।

  • OTP दर्ज करते ही आपका अकाउंट स्टेटस स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • यहां से आप लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 13, 2026, 15:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News