LIC ADO Admit Card 2023: जारी हुआ एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड,जानिए कैसे करें डाउनलोड

LIC ADO Admit Card 2023: एलआईसी  ने अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे,वे एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in के माध्यम से एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

LIC ADO Admit Card 2023
LIC ADO Admit Card 2023

LIC ADO Admit Card 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम ने एलआईसी एडीओ 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया। जिन  उम्मीदवारों ने अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया हैं,वे  एडमिट कार्ड को एलआईसी की आधिकारिक वबसाइट licindia.in से डाउनलोड कर सकते हैं।आधिकारिक साइट पर एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड (LIC ADO Hall Ticket 2023) करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के बारे में तमाम जानकारी,उम्मीदवार यहां चेक कर सकते हैं।

 

LIC ADO Exam Date 2023 परीक्षा तारीख

 

संगठन का नाम

भारतीय जीवन बीमा निगम

भर्ती का नाम

एडीओ भर्ती 2022-23

पोस्ट नाम

प्रशिक्षु विकास अधिकारी

पदों की संख्या

9394

प्रारंभिक परीक्षा तिथि

12 मार्च 2023

मुख्य परीक्षा तिथि 

23 अप्रैल 2023

वेबसाइट 

licindia.in

 

LIC Prelim Exam 2023 इस तारीख को होगा

इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है। वस्तुनिष्ठ परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में तीन खंड होंगे- रीज़निंग एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और इंग्लिश लैंग्वेज। प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी और परीक्षा 70 अंको की होगी। परीक्षा की अवधि 1 घंटा है यानि उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए कुल 1 घंटे का समय मिलेगा और परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।

 

कब होगा LIC Mains Exam 2023?

आपको बता दें एलआईसी एडीओ प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। एलआईसी एडीओ मुख्य परीक्षा 23 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जानी है।

 

LIC ADO Call Letter 2023 डाउनलोड करने के स्टेप्स  नीचे दिए गए हैं जिसकी मदद से परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपना एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 

कैसे करें डाउनलोड?

  1. एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर LIC ADO Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें
  3. आवश्यक विवरण दर्ज करें और नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करें
  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा,जिसमें जानकारी नाम और परीक्षा स्थान को चेक करें
  5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें
  6. एलआईसी एडीओ परीक्षा के लिए एक हार्ड कॉपी निकाल कर अपने पास रखें।

 

LIC ADO 2023 पदों का विवरण

एलआईसी एडीओ भर्ती 2023 पदों का विवरण नीचे दिया गया है, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं

 

दक्षिणी जोनल कार्यालय

1516

दक्षिणी सेंट्रल जोनल कार्यालय

1408

उत्तर जोनल कार्यालय

1216

उत्तर सेंट्रल जोनल कार्यालय

1033

पूर्व जोनल कार्यालय

1049

पूर्व  सेंट्रल जोनल कार्यालय

669

सेंट्रल जोनल कार्यालय

561

पश्चिमी जोनल कार्यालय

1942

कुल

9394

पंजीकृत उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां अपडेट कर दिया जाएगा।

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories