NTA UGC NET Answer Key 2025 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 जुलाई 2025 को UGC NET उत्तर कुंजी 2025 को रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और प्रश्न पत्र के साथ आधिकारिक वेबसाइट (https://ugcnet.nta.ac.in) पर जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने जून सत्र की परीक्षा दी थी, वे अब अपने लॉगिन विवरण (Application Number और Date of Birth) की मदद से आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए सीधे लिंक से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न के उत्तर में कोई गलती लगती है, तो उम्मीदवार 8 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक 200/- रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
NTA UGC NET Answer Key 2025 Download Link-Active
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2025 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सक्रिय लिंक के माध्यम से सीधे अपनी उत्तर कुंजी (UGC NET June Answer Key 2025) और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
UGC NET June Answer Key 2025 Link | यहां क्लिक करें |
NTA UGC NET Answer Key 2025 Notice PDF | यहां क्लिक करें |
UGC NET June Answer Key 2025: यूजीसी नेट जून उत्तर कुंजी 2025-हाइलाइट्स
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2025 परीक्षा को 85 विषयों के लिए 25 से 29 जून 2025 तक देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कई शिफ्टों में आयोजित किया था। इस परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक अब आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध हैं। उत्तर कुंजी में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं, जिनकी मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और परिणाम से पहले अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं। एनटीए यूजीसी नेट जून आंसर की 2025 के बारे में हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देखें।
संगठन का नाम | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) |
परीक्षा का नाम | विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) |
परीक्षा की आवृत्ति | वर्ष में दो बार |
यूजीसी नेट परीक्षा तिथि | 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2025 |
उत्तर कुंजी जारी तिथि | 6 जुलाई 2025 |
आपत्ति दर्ज करने की तिथि | 6 से 8 जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक) |
नकारात्मक अंकन | नहीं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ugcnet.nta.ac.in/ |
How to download UGC NET Answer Key 2025 PDF? ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
UGC NET उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के आधिकारिक और सरल स्टेप्स यहां देख सकते हैं:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर "UGC-NET June 2025: Click Here to Answer Key Challenge" लिंक पर क्लिक करें।
-
अब नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
-
सुरक्षा पिन भरें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
-
आपकी उत्तर कुंजी (Answer Key), प्रश्न पत्र (Question Paper) और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स (Response Sheet) स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
-
इन्हें डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करके रखें।
UGC NET Answer Key 2025 Raise Objection Link
UGC NET उत्तर कुंजी 2025 पर आपत्ति दर्ज करने का लिंक सक्रिय है। उम्मीदवार 6 से 8 जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक) के बीच ugcnet.nta.ac.in पर जाकर लॉगिन करें और ₹200 प्रति प्रश्न शुल्क के साथ उत्तर कुंजी पर आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
UGC NET 2025 Answer Key: Marking Scheme क्या है?
उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि UGC NET जून 2025 परीक्षा की मार्किंग स्कीम क्या है। इस स्कीम और आधिकारिक उत्तर कुंजी की मदद से वे अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यहां हम UGC NET 2025 परीक्षा की मार्किंग स्कीम पर विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
विवरण | अंक |
---|---|
सही उत्तर के लिए अंक | 2 अंक |
गलत उत्तर के लिए अंक | 0 अंक |
न attempt किए गए प्रश्नों के लिए अंक | 0 अंक |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation