IIT इंजीनियर से बनीं मेजर, कड़ी मेहनत और लगन से बनाई अलग पहचान
राधिका सेन यह एक ऐसा नाम है, जिसने कड़ी मेहनत और लगन से अपनी एक अलग पहचान बनाई, जो IIT इंजीनियर से मेजर बन गई। राधिका को संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिष्ठित जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। वह बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखा करती थी।
Major Radhika Sen Successful Story: राधिका सेन का जन्म 1993 में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर कस्बे में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सुंदरनगर के सेंट मैरी स्कूल से की। इसके बाद राधिका ने माउंट कार्मल स्कूल में एडमिशन ले लिया। आईआईटी बॉम्बे से मास्टर डिग्री पूरी उन्होंने सेना में जाने का मन बना लिया।
मेजर राधिका सेन की स्कूल शिक्षा
मेजर राधिका सेन बायोटेक इंजीनियर भी है। राधिका के पिता का नाम ओंकार सेन है, जो कि एनआईटी हमीरपुर में पोस्टेड थे। राधिका की माता का नाम निर्मला सेन हैं, जो चौहारवैली के कथोग स्कूल में प्रधानाचार्य रह चुकी है। राधिका सेन ने भारतीय सेना में मेजर बन न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि वह दूसरों के लिए भी एक मिसाल बनी।
राधिका सेन को मिला जेंडर एडवोकेट पुरस्कार
राधिका सेन ने अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने बाद सेना में जाने का फैसला किया। वह आठ साल पहले सेना में भर्ती हुई थी। राधिका को संयुक्त राष्ट्र की ओर से उन्हें प्रतिष्ठित जेंडर एडवोकेट पुरस्कार मिल चुका है। इससे पहले यह पुरस्कार मेजर सुमन गवानी को भी मिल चुका है।
मेजर राधिका सेन ने बनाया एक अलग मुकाम
मेजर राधिका सेन बचपन से ही सेना में जाना चाहती है। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी क्योंकि मेहनत ही आपको सफलता की सीढ़ी तक पहुंचा सकती है। सपने वहीं सच्चे होते हैं, जिन्हें खुली आंखों से देखा जाए। आज हमारे सामने राधिका सेन एक जीता जागता उदाहरण है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.