This is an archived article last updated on Jan 24, 2025. The information may be outdated.

Buniyaad Level 2 Admit Card 2025: मिशन बुनियाद लेवल टू एग्जाम हॉल टिकट, यहां मिलेगा Direct link

Last Updated: Jan 24, 2025, 11:27 IST

Buniyaad Level 2 Admit Card 2025: मिशन बुनियाद के तहत लेवल-2 की परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर 28 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों के पास हॉल टिकट का होना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने नही दिया जाएगा।

Mission Buniyaad Level 2 ka Admit Card Download
Mission Buniyaad Level 2 ka Admit Card Download

Mission Buniyaad  Level 2 Admit Card 2025 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा बुनियाद लेवल 2 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल दर्ज करके आधिकारिक बुनियाद वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। छात्र इस लेख में नीचे परीक्षा हॉल टिकट डायरेक्ट लिंक और डाउनलोड करने के स्टेप्स देख सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, मिशन बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी 2025 को निर्धारित है। इसके लिए राज्यभर में 65 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जहां 21138 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। सबसे जरूरी बात यह है कि परीक्षा में प्रवेश के लिए सभी अभ्यर्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म पहनना और अपना एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र के अलावा अभ्यर्थियों को अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी, एक काला व एक नीला पेन तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना होगा।

Buniyaad Level 2 Admit Card 2025 Download Link

Mission Buniyaad Level 2 Admit Card 2025 Kab Aayega: बुनियाद लेवल 2 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक 24-26 जनवरी 2025 में सक्रिय होने की उम्मीद है। अभ्यर्थी आधिकारिक बुनियाद वेबसाइट पर जाकर और अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लिंक सेकरें डाउनलोड करें (Not Active)

Buniyaad Level 2 Admit Card Login Link

Mission Buniyaad Level 2 Ka Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

मिशन बुनियाद लेवल 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    सबसे पहले मिशन बुनियाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
    होमपेज पर “Level 2 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें
    लॉगिन पेज पर अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
    विवरण दर्ज करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।
  • जानकारी जांचें
    एडमिट कार्ड पर अपना नाम, परीक्षा केंद्र, समय और तारीख की जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में, तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

मिशन बुनियाद क्या है?

मिशन बुनियाद एक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य हरियाणा राज्य के सरकारी विद्यालयों के छात्रों के बुनियादी शिक्षा स्तर को सुधारना है। इस मिशन के अंतर्गत प्राथमिक स्तर की पढ़ाई (Class 1 से Class 8 तक) में छात्रों की पढ़ाई की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 24, 2025, 11:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News