रुहेलखंड विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर जारी: 21 जुलाई से शुरू होंगी क्लासेस, जानें एग्जाम और छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

Last Updated: May 21, 2026, 13:17 IST

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 का ऑफिशियल कैलेंडर जारी कर दिया है। सीनियर छात्रों की रेगुलर  कक्षाएं 21 जुलाई 2026 से और नए सेशन के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी। साथ ही, विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए सेशन की समयबद्ध तैयारियों को लेकर सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर जारी: 21 जुलाई से शुरू होंगी क्लासेस, जानें एग्जाम और छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
रुहेलखंड विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर जारी: 21 जुलाई से शुरू होंगी क्लासेस, जानें एग्जाम और छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU), बरेली और इससे संबद्ध कॉलेजों के छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए शैक्षणिक सेशन यानी 2026-27 के लिए अपना ऑफिशियल शैक्षणिक कैलेंडर (Academic Calendar) जारी कर दिया है।

कुलसचिव हरीश चंद मिश्रा द्वारा जारी इस कैलेंडर के मुताबिक, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में नए सेशन की तैयारियां काफी तेजी से हो रही है। पुराने यानी सीनियर छात्रों की कक्षाएं 21 जुलाई 2026 से शुरू हो रही हैं, वहीं नए एडमिशन लेने वाले फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों की पढ़ाई 1 अगस्त 2026 से शुरू की जाएगी।

सेशन 2026-27 का पूरा टाइमटेबल यहां देखें

छात्रों की सहूलियत के लिए एडमिशन से लेकर क्लास शुरू होने, एग्जाम और रिजल्ट की महत्वपूर्ण डेट्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इसमें सभी चीजों की डिटे्ल्स को अच्छे से दिया गया है। 

इवेंट

इंपोर्टेंट डेट्स 

तृतीय और पंचम (3rd & 5th) सेमेस्टर की कक्षाएं 

21 जुलाई 2026

प्रथम (1st) सेमेस्टर के नए छात्रों की कक्षाएं

01 अगस्त 2026

प्रथम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य समाप्त (90 कार्य दिवस)

10 नवंबर 2026

प्रथम सेमेस्टर के प्रैक्टिकल एग्जाम 

20 नवंबर 2026 तक

प्रथम सेमेस्टर की लिखित एग्जाम 

21 नवंबर से 20 दिसंबर 2026

विंटर विकेशन 

21 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक

प्रथम सेमेस्टर के एग्जाम का रिजल्ट 

06 जनवरी 2027

90 दिनों की होगी पढ़ाई, नवंबर में होंगे एग्जाम 

विश्वविद्यालय के नियमों के मुताबिक, फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों के सिलेबस को पूरा करने के लिए इस बार कुल 15 सप्ताह यानी 90 वर्किंग डे का टाइम निर्धारित किया गया है। 10 नवंबर 2026 तक हर हाल में कॉलेजों को क्लासरूम टीचिंग खत्म करनी होगी।

साथ ही, इसके तुरंत बाद कॉलेजों को अपBihar BEd CET 2026: 7 जून को होने वाले बीएड सीईटी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आजने इंटरनल एग्जाम और प्रैक्टिकल टेस्ट पूरे करने होंगे। 21 नवंबर से शुरू होने वाले यह मुख्य लिखित एग्जाम पूरे 30 दिनों तक चलेंगे, ताकि सभी कोर्सेज के एग्जाम बिना किसी हड़बड़ी के खत्म हो सकें।

15 दिनों का मिलेगा विंटर वैकेशन 

कैलेंडर के अनुसार एग्जाम खत्म होते ही छात्रों को कड़ाके की ठंड में राहत देने के लिए शानदार 15 दिनों की विंटर वेकेशन की घोषणा भी पहले ही कर दी गई है। यह छुट्टियां 21 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 4 जनवरी 2027 तक रहेंगी। 5 जनवरी को कॉलेज दोबारा खुलेंगे और ठीक अगले ही दिन यानी 6 जनवरी 2027 को फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 21, 2026, 13:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News