MP Board 10th, 12th Admit Card 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। स्कूल अधिकारियों के लिए पोर्टल एक्टिव कर दिया गया हैI यह एमपी बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूल अधिकारियों के लिए एक ऑफिसियल कॉल है कि वे लॉगिन करें और एडमिट कार्ड PDF डाउनलोड करें। 2024-25 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले सभी छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करना सुनिश्चित करें। स्कूलों को सभी एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के छात्रों को वैलिड स्टाम्प और हस्ताक्षर के साथ हॉल टिकट की हार्ड कॉपी प्रदान करनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
MP बोर्ड परीक्षा एग्जाम डेट्स 2025
MPBSE MPONLINE कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2025 के लिए निर्धारित कर दी गई हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक होंगी। छात्रों को अछि तरह तैयारी करनी चाहिए और आधिकारिक/ऑफिसियल सूचनाओं के साथ अपडेट रहना चाहिए।
Check | MP Board 10th, 12th Exam Dates 2025
MPBSE एडमिट कार्ड PDF कैसे डाउनलोड करें?
MPBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:
- MPBSE की ऑफिसियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर "परीक्षा/नामांकन फॉर्म" लिंक पर क्लिक करें।
- "MPBSE एडमिट कार्ड 2025" विकल्प चुनें।
- अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें, जैसे कि अप्प्लिकंशन नंबर और रोल नंबर।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर विज़िबल होगा।
- MP Board एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
- एमपीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक: Download Here
*भारी ट्रैफ़िक या ख़राब नेटवर्क कनेक्शन के कारण पोर्टल को खुलने में समय लग सकता है। प्रतीक्षा करें और कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें।
Download | MP Board Class 10 Model Paper 2024-25
MPBSE एडमिट कार्ड 2025 एग्जाम डे गाइडलाइन्स
- एंट्री का समय: छात्रों को सभी परीक्षा दिनों पर सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा हॉल के गेट सुबह 8:45 बजे बंद हो जाएंगे।
- उत्तर बुकलेट वितरण: उत्तर पुस्तिकाएँ सुबह 8:50 बजे दी जाएँगी, और प्रश्न पत्र सुबह 8:55 बजे वितरित किए जाएँगे।
- ले जाने के लिए महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
और जानकारी और अपडेट के लिए, छात्रों को नियमित रूप से ऑफिसियल MPBSE वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in चेक करनी चाइये। आधिकारिक चैनलों के माध्यम से सूचित रहने से यह सुनिश्चित होगा कि छात्रों को उनकी परीक्षाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी है।
Related Links:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation