MP Board का जारी हुआ 5वीं और 8वीं की पुन: एग्जाम का टाइम टेबल, कब से होंगे एग्जाम?

Last Updated: May 29, 2026, 19:35 IST

राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) ने मुख्य बोर्ड एग्जाम में फेल रहे या अनुपस्थित रहे 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम का डिटेल्स शेड्यूल जारी कर दिया है। यह विशेष एग्जाम 16 जून 2026 से शुरू होने जा रही हैं, जो छात्रों को पास होकर अगली कक्षा में प्रमोट होने और अपना साल बचाने का एक और बेहतरीन मौका प्रदान करेंगी।

MP Board का जारी हुआ 5वीं और 8वीं की पुन: एग्जाम का टाइम टेबल, कब से होंगे एग्जाम?
MP Board का जारी हुआ 5वीं और 8वीं की पुन: एग्जाम का टाइम टेबल, कब से होंगे एग्जाम?

राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) ने फाइनल बोर्ड एग्जाम में असफल रहे या किसी कारणवश शामिल न हो पाए छात्रों के लिए पुनः सप्लीमेंट एग्जाम 2026 का डिटेल्ड टाइम टेबल जारी कर दिया है।

एमपी बोर्ड की 5वीं और 8वीं की यह विशेष एग्जाम 16 जून 2026 से शुरू होने जा रही हैं। छात्र अपनी एग्जाम की तैयारी तेज कर सकें, इसके लिए बोर्ड ने सब्जेक्ट-वाइज पूरा शेड्यूल ऑफिशियल पोर्टल mpbse.nic.in और rskmp.in पर अपलोड कर दिया है।

MP Board Re-Exam 2026: यहां देखें पूरा शेड्यूल 

एग्जाम से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी 

संस्था का नाम

राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश (RSKMP)

क्लास

5वीं और 8वीं

एग्जाम का प्रकार

पुनः एग्जाम/ सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026

एग्जाम शुरू होने की डेट

16 जून 2026

एग्जाम का समय

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

ऑफिशियल वेबसाइट

mpbse.nic.in / rskmp.in

कक्षा 5वीं और 8वीं का सब्जेक्ट- वाइज का टाइम टेबल 

यह एग्जाम एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। स्थानीय या सार्वजनिक छुट्टी घोषित होने पर भी एग्जाम कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

MP Board Class 5th Re-Exam Time Table 2026

कक्षा 5वीं की एग्जाम 16 जून से 22 जून 2026 तक चलेंगे:

  • 16 जून 2026: प्रथम भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू या मराठी)
  • 18 जून 2026: गणित (अथवा दृष्टिबाधित छात्रों के लिए संगीत)
  • 19 जून 2026: द्वितीय भाषा (सामान्य अंग्रेजी या सामान्य हिंदी)
  • 20 जून 2026: पर्यावरण अध्ययन (EVS)
  • 22 जून 2026: अतिरिक्त भाषा (यदि छात्र ने चुनी हो - संस्कृत/उर्दू/पंजाबी आदि)

MP Board Class 8th Re-Exam Time Table 2026

कक्षा 8वीं की एग्जाम 16 जून से 23 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी:

  • 16 जून 2026: प्रथम भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू या मराठी)
  • 18 जून 2026: गणित (अथवा दृष्टिबाधित छात्रों के लिए संगीत)
  • 19 जून 2026: द्वितीय भाषा (सामान्य अंग्रेजी या सामान्य हिंदी)
  • 20 जून 2026: विज्ञान (Science)
  • 22 जून 2026: तृतीय भाषा (संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, या चित्रकला)
  • 23 जून 2026: सामाजिक विज्ञान (Social Science)

MP Board 5th, 8th Re-Exam देने के लिए क्या जरूरी है?

एग्जाम के दिन छात्रों को अपने एग्जाम सेंटर पर नया एडमिट कार्ड और स्कूल या सरकार द्वारा जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड साथ लाना जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी।

यह पुनः एग्जाम/ सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 क्यों आयोजित की जा रही है?

मध्य प्रदेश सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत, यदि कोई छात्र फाइनल बोर्ड एग्जाम में कम से कम मार्क्स प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे स्कूल द्वारा विशेष कोचिंग/रेमेडियल क्लास दी जाती है। इसके बाद छात्र का साल खराब होने से बचाने के लिए यह दूसरा मौका दिया जाता है ताकि वे पास होकर अगली कक्षा में प्रमोट हो सकें।

MP बोर्ड 5वीं और 8वीं का मुख्य रिजल्ट कैसा रहा था?

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा मुख्य एग्जाम का रिजल्ट 25 मार्च 2026 को ही घोषित कर दिया गया था। इस साल 5वीं का पासिंग प्रतिशत 95.14% और कक्षा 8वीं का पासिंग प्रतिशत 93.93% रहा था, जो छात्र बचे हुए प्रतिशत में रह गए थे, वे अब इस एग्जाम में बैठेंगे।

दिव्यांग (PwD) छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था

राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के अनुसार, एग्जाम में शामिल होने वाले दिव्यांग या विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को नियमानुसार अतिरिक्त टाइम और लेखक यानी Scribe की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए छात्र अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक से तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

यहां भी पढ़े: NCERT CEE 2026: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 5 जून से पहले करें ऑनलाइन अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 29, 2026, 19:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News