MP Board 10th, 12th Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे लोक सभा चुनावों के पहले जारी किये जा सकते हैंI हालांकि बोर्ड अधिकारियों की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई हैI जागरण जोश के साथ बातचीत में बोर्ड अधिकारियों ने बताया है कि परिणाम इसी माह जारी किया जाएगा हालांकि रिजल्ट जारी होने की तारीखें अभी तक निर्धारित नहीं हैंI परीक्षा निरीक्षकों द्वारा बोर्ड अधिकारियों के कॉपी चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड अधिकारी लोक सभा चुनावों के पहले ही परिणामों की घोषणा कर सकते हैंI
परिणाम जारी होने के बाद 25,51,818 छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगाI उल्लेखनीय है कि एमपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं 5 फरवरी से 20 मार्च तक और 12वीं परीक्षाएं 6 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गईं थींI
MP Board 10th, 12th Result 2024 Kab Aayega: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें ?
छात्रों को अपना ऑनलाइन एमपी बोर्ड का परिणाम 2024 चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट - mpbse.nic.in पर जाएं
- दिए गए एचएसएससी मार्च 2024 परिणाम टैब पर क्लिक करें
- कक्षा 12वीं या कक्षा 10वीं के लिए एमपीबीएसई परिणाम संयुक्त मेरिट सूची और जिलेवार मेरिट सूची के रूप में उपलब्ध होगा
- एमपीबीएसई परिणाम 2024 कक्षा 12 या कक्षा 10वीं डाउनलोड करें और इसे अपने भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें
MP Board 10th, 12th Result 2024 Kab Aayega: 22 फरवरी से शुरू हुई थी कॉपी चेक करने की प्रक्रिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमपी बोर्ड कॉपी चेक करने की प्रक्रिया 22 फरवरी, 2024 को शुरू हो चुकी है और बोर्ड एक दिन में न्यूनतम 2,500 से 3,000 एमपीबीएसई उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड की कॉपी चेक करने की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है और अब अधिकारी परिणाम बनाने की प्रक्रिया में लगें हुए हैंI जानकारी के अनुसार परिणाम तैयार करने में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है जिसके आधार पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि एमपीईएसबी के 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 से 20 अप्रैल के बीच जरी किये जा सकते हैंI बोर्ड के अधिकारी करने अधिकारियों द्वारा परिणाम जारी करने से पूर्व परिणाम जारी करने की तारीखों का ऐलान किया जाएगाI बोर्ड अधिकारीयों द्वारा मुख्यालय में आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमपीबीएसई बोर्ड के परिणाम जारी किये जायेंगे।
MP Board 10th, 12th Result 2024 Kab Aayega: एमपी बोर्ड का परिणाम कौन सी वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है?
जिसके बाद स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, और mpbse.nic.in 2024 पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और एप्लीकेशन नंबर को मांगे गए विवरण को दर्ज करने होंगे I उम्मीदवार नीचे दिए गईं वेबसाइट से अपने परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगेI
MP Board Result 2024 Kab Aayega: एमपी बोर्ड 2024 मुख्य विवरण
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश |
परीक्षा का नाम | 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा |
परिणाम का नाम | |
आधिकारिक वेबसाइट | mpbse.nic.in |
परिणाम दिनांक | अप्रैल 2024 के तीसरे सप्ताह |
परिणाम प्रमाण पत्र | रोल नंबर और आवेदन संख्या |
छात्रों की संख्या | 17 लाख |
MPBSE Class 10th, 12th Result 2024 Kab Aayega: ऑफिसियल वेबसाइट
छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों के माध्यम से एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम देख सकेंगे:
- mpbse.nic.in 2024 result
- mpresults.nic.in 2024 12th
- mpbse.mponline.gov.in 2024
- results.gov.in
- results.nic.in
Comments
All Comments (0)
Join the conversation