MP Police Constable Result 2023: एमपी कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट esb.mponline.gov.in , यहाँ से करें डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

Oct 18, 2023, 13:42 IST

एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल अब किसी भी समय एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला हैI  उम्मीदवार अपना परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in  पर चेक कर सकते हैंI साथ ही उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैंI    

किसी भी समय आ सकता है एमपी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, यहाँ से करें डायरेक्ट चेक
किसी भी समय आ सकता है एमपी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, यहाँ से करें डायरेक्ट चेक

MP Police Constable Result 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल अब किसी भी समय एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के परिणाम जारी करने वाला हैI ये परिणाम आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर esb.mp.gov.in जारी किये जायेंगेI बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी करली हैI इसके साथ ही उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिये भी अपने परिणाम चेक कर सकते हैंI

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड अब किसी भी समय एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला हैI  हालाँकि बोर्ड के तरफ से इस मामले में अधिक तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई हैI  कुल पदों के मुकाबले 07 गुना उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण के यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।  

उल्लेखनीय है कि एमपीईएसबी ने एम पी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसके लिए परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितम्बर 2023 तक दो पालियों में यानी शिफ्ट 1 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक, दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे में किया गया था। परीक्षा में लाखों की संख्या में छात्र शामिल हुए थेI इस परीक्षा के जरिए पुलिस विभाग में 7411 पदों पर भर्तियां की जानी है I  

MP Police Constable Result 2023 रिजल्ट लिंक :   

एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर उपलब्ध कराया जाएगा। एमपी कांस्टेबल पदों के लिए एमपी पुलिस परिणाम 2023 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा जिसमें लिखित परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। रिजल्ट के आधिकारिक तौर पर जारी होने पर हम यहां एमपी पुलिस कांस्टेबल मेरिट सूची पीडीएफ लिंक शेयर करेंगे।    

MP Police Constable Result 2023  

यहाँ क्लिक करें 

 MP Police Constable Result 2023 कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से अपने एमपी पुलिस परिणाम 2023 डाउनलोड कर  सकते हैं।

चरण 1- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट 'https://esb.mp.gov.in/' पर जाएं।

चरण 2- मुख्य पेज पर “परिणाम अनुभाग” पर जाएं और “परिणाम- पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023” पर क्लिक करें।

चरण 3- एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।

चरण 4- योग्य उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर सर्च करें आप ctrl+F का प्रयोग कर के भी अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

चरण 5- भविष्य के लिए एमपी पुलिस रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

MP Police Constable Result 2023 : महत्वपूर्ण विवरण

 मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।

आर्गेनाइजेशन का नाम 

एमपीईएसबी

परीक्षा का नाम 

एम पी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023  

पदों की संख्या 

7411

परीक्षा की तिथि 

12 अगस्त से 12 सितम्बर 2023

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि 

15 सितम्बर 2023  

परिणाम जारी होने की तिथि 

-

 

 

           

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News