(OUT) MP PCS Answer Key 2025: एमपी पीसीएस परीक्षा की उत्तर कुंजी यहाँ से करें डाउनलोड

Feb 18, 2025, 11:03 IST

MP PCS Answer Key 2025: एमपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित की गई थी, आयोग ने परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है उत्तर कुंजी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी हुई है उम्मीदवार 22 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. 

(OUT) MP PCS Answer Key 2025: एमपी पीसीएस परीक्षा की उत्तर कुंजी यहाँ से करें डाउनलोड
(OUT) MP PCS Answer Key 2025: एमपी पीसीएस परीक्षा की उत्तर कुंजी यहाँ से करें डाउनलोड

MPPSC PCS Answer Key 2025: एमपी पीसीएस की परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित की गई थी . परीक्षा 2 शिफ्टों में हो हुई थी. आयोग ने दोनों शिफ्टों की ऑफिसियल उत्तर कुंजी जारी कर दी है. जारी नोटिस के अनुसार, आयोग के विज्ञापन क्रमांक 45/2024 दिनांक 31.12.2024 के अंतर्गत राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा - 2025 दिनांक 16.02.2025 को दो सत्रों में सम्पन्न हुई। उक्त परीक्षा के प्रश्न पत्र की प्रावधिक उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जा रही है। इसके अंतर्गत यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न-पत्र की उत्तर कुंजी अथवा इनके प्रश्न/उत्तर से संबधित आपत्ति हो तो परीक्षार्थी अपनी आपत्ति प्रमाणित संदर्भों के साथ (संदर्भ ग्रंथों का नाम, पुस्तक के लेखक का नाम, संदर्भ पुस्तक का संबधित पृष्ठ, प्रकाशन वर्ष, संस्करण / दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है) ऑनलाइन लिंक पर निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर लिंक उपलब्ध होने के दिनांक से 05 दिवस के अंदर अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें।

 MPPSC Answer Key 2025  डाउनलोड लिंक 


MPPSC
Answer Key 2025  - Score Calculation & Marking Scheme

सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता परीक्षा। दोनों वस्तुनिष्ठ (MCQs) प्रकार के पेपर हैं। दोनों पेपर में 200 अंक होते हैं, और उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए 120 मिनट या 2 घंटे आवंटित किए जाते हैं। एमपीपीएससी (राज्य सेवा परीक्षा) प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

MPPSC PCS एग्जाम पैटर्न 2025   

एमपीपीएससी अधिसूचना में, आयोग एमपीपीएससी परीक्षा पैटर्न 2024 के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। एमपीपीएससी परीक्षा 2024 तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। एमपीपीएससी परीक्षा 2023 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार एमपीपीएससी परीक्षा पैटर्न 2025 को यहाँ चेक कर सकते हैं। एमपीपीएससी परीक्षा पैटर्न 2025 नीचे दी गई टेबल में दिया गया है: 

MPPSC PCS Prelims Exam Pattern 2025   

                  विषय (Subject) 

            अंक (Marks) 

        समय (Time) 

सामान्य अध्ययन पेपर -1 

            200 

            2 घंटे 

सामान्य अध्ययन पेपर -2  

            200 

            2 घंटे 

MPPSC PCS Mains  Exam Pattern 2024  

सामान्य अध्ययन पेपर -1 

              300 

          3 घंटे 

सामान्य अध्ययन पेपर -2

              300 

          3 घंटे      

सामान्य अध्ययन पेपर -3 

              300 

          3 घंटे

सामान्य अध्ययन पेपर -4 

              200 

          3 घंटे 

सामान्य हिंदी 

              200 

          3  घंटे 

हिंदी निबंध 

              100 

          2 घंटे 

इंटरव्यू 

              175 

 

 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी की समीक्षा कर सकते हैं और इसके जारी होने से पांच दिन के भीतर आपत्तियां (यदि कोई हो) उठा सकते हैं। आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए, उम्मीदवारों को पुस्तक के शीर्षक, लेखक के नाम, पृष्ठ संख्या और प्रकाशन विवरण जैसे विशिष्ट विवरणों सहित प्रमाणित संदर्भ प्रदान करने होंगे। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को एमपीपीएससी की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

16 फरवरी को आयोजित एमपीपीएससी परीक्षा में दो सत्र शामिल थे। सुबह के सत्र में सामान्य अध्ययन (सेट ए) शामिल था, जबकि दोपहर के सत्र में सामान्य योग्यता परीक्षण (सेट बी, सी और डी) शामिल थे। सभी चार सेटों की अनंतिम उत्तर कुंजी अब एमपीपीएससी पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।      

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News