MPPSC Prelims Admit Card 2026: एमपीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in जारी, हॉल टिकट PDF डाउनलोड करें
MPPSC Prelims Admit Card 2026: एमपीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी। उम्मीदवार इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
MPPSC Prelims Admit Card 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। संबंधित भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से होने जा रहा है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 155 रिक्त पदों को भरना है। जिन उम्मीदवारों ने एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, उनके लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
MPPSC Prelims Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी
एमपीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का आयोजन 26 अप्रैल, 2026 से होने जा रहा है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड यानि पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा स्थल आदि जैसी सभी जानकारी प्रवेश पत्र में उल्लेखित होंगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट अपने परीक्षा केंद्रों पर साथ ले जाना होगा। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
| संगठन | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) |
| पदों की संख्या | 155 |
| एडमिट कार्ड जारी होने तिथि | 16 अप्रैल, 2026 जारी |
| परीक्षा का आयोजन | 26 अप्रैल, 2026 |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mppsc.mp.gov.in |
MPPSC Prelims Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें उल्लेखित निम्नलिखित विवरण दिखाई देंगे:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर / पंजीकरण संख्या
-
फ़ोटो और हस्ताक्षर
-
परीक्षा की तिथि और समय
-
रिपोर्टिंग समय
-
परीक्षा केंद्र का पता
-
महत्वपूर्ण निर्देश
यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें।
MPPSC Prelims Admit Card 2026: एडमिट कार्ड लिंक
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से एडमिट कार्ड आज ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए परीक्षा तिथि से पहले एमडिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।

| एमपीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 |
MPPSC Prelims Admit Card 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
एमपीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, MPPSC Prelims Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.