MPPSC Previous Year Cut off: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए कट-ऑफ अंक परीक्षा के बाद घोषित किए जाएंगे। तब तक, उम्मीदवार पिछले वर्षों के कट-ऑफ अंकों को देखकर अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं। MPPSC मध्य प्रदेश में ग्रुप ए सेवाओं के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने से पहले पिछले वर्ष के कट ऑफ को जरूर देखें। इसलिए, परीक्षा के अगले चरण के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवार को कितने अंक प्राप्त करने होंगे, इसका अंदाजा लगाने के लिए पिछले वर्ष के कटऑफ को देखना उचित है।
Also Check:- SC, ST, UR, OBC और EWS के लिए देखें MPPSC SSE Cut Off 2025
[Previous Year] MPPSC Prelims Cut Off 2025: पिछले वर्ष के कट ऑफ अंक
MPPSC प्रारंभिक परीक्षा की कट ऑफ भी जारी करता है। आयोग हर साल श्रेणीवार MPPSC कट ऑफ जारी करता है। MPPSC SSE कटऑफ अंक उन न्यूनतम अंकों को दर्शाते हैं जो उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए प्राप्त करने हैं। ये अंक विभिन्न कारकों जैसे कि खाली पदों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई, और उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तय होते हैं। कटऑफ अंक परिणाम के साथ पीडीएफ फॉर्म में जारी किए जाते हैं। ये अंक अलग-अलग श्रेणियों जैसे (GEN, OBC, SC, ST और EWS) के लिए भिन्न होते हैं। उम्मीदवार नीचे पिछले वर्ष के श्रेणीवार कटऑफ पर एक नज़र डाल सकते हैं।
MPPSC Prelims Exam 2023 कट-ऑफ अंक
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा जारी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के श्रेणीवार कट-ऑफ अंक नीचे दी तालिका में देखें:
कैटेगरी | जेंडर (लिंग) | कट ऑफ अंक |
UR | Open | 162 |
Female | ||
SC | Open | 150 |
Female | ||
ST | Open | 142 |
Female | ||
OBC | Open | 158 |
Female | ||
EWS | Open | 158 |
Female | 156 | |
Physically Handicapped (शारीरिक रूप से विकलांग) | ||
HH | 114 | |
VH | 140 | |
OH | 142 | |
MD | 122 | |
Ex-Serviceman (भूतपूर्व सैनिक) | ||
UR | 130 | |
SC | 60 | |
ST | 60 | |
OBC | 96 | |
EWS | 106 |
MPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2022 कट-ऑफ अंक
उम्मीदवार MPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2022 के कट-ऑफ अंक नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं। परीक्षा की तैयारी करते समय इन कट-ऑफ अंकों को याद रखना फायदेमंद होगा। इससे उनकी रणनीति को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
कैटेगरी | कट ऑफ |
UR (Open) | 160 |
UR Female | 158 |
SC (Open) | 142 |
SC Female | 138 |
ST (Open) | 130 |
ST Female | 130 |
OBC (Open) | 154 |
OBC Female | 152 |
EWS (Open) | 154 |
EWS Female | 152 |
PH HH | 96 |
PH VH | 116 |
PH OH | 142 |
PH MD | 102 |
ESM UR | 116 |
ESM SC | 64 |
ESM ST | 60 |
ESM OBC | 98 |
ESM EWS | 96 |
MPPSC SSE प्रारंभिक परीक्षा 2021 कट-ऑफ अंक
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा 2021 की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के कट-ऑफ अंक विभिन्न श्रेणियों के लिए नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।
कैटेगरी | कट ऑफ(Part A) | कट ऑफ (Part B) |
UR (Open) | 154 | 146 |
UR Female | 142 | - |
SC (Open) | 132 | - |
ST (Open) | 148 | 142 |
ST Female | 148 | - |
OBC (Open) | 148 | - |
OBC Female | 140 | - |
EWS (Open) | 96 | - |
PH HH | 122 | - |
PH VH | 140 | - |
PH OH | 98 | - |
PH MD | 124 | - |
ESM UR | 66 | - |
ESM SC | 92 | - |
ESM ST | 90 | - |
ESM OBC | - | - |
ESM EWS | - | - |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी के दौरान इन पिछले वर्षों के कट-ऑफ अंकों को ध्यान में रखें और आगामी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उचित रणनीति बनाएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation