MPPSC PCS Prelims Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही MPPSC ने कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 3,866 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पास हुए हैं। परिणाम 87/13 चयन फॉर्मूले के अनुसार जारी किए गए हैं।
MPPSC Prelims Result 2025 PDF Download Link
MPPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 की पीडीएफ डाउनलोड लिंक (PDF Download Link) आप मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट पीडीएफ तक पहुंचने के लिए हमने नीचे डायरेक्ट लिंक साझा किया है जिस पर क्लिक कर आप आसानी से रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
MPPSC Prelims Result 2025 PDF |
कैसे चेक करें MPPSC PCS प्रीलिम्स रिजल्ट 2025?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Result’ या ‘Latest Updates’ सेक्शन में जाएं।
- ‘MPPSC PCS Prelims Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें, रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation