Navodaya Class 6 Admission 2026: JNVST ने कक्षा 6 के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, navodaya.gov.in से जल्द करें अप्लाई
नवोदय कक्षा 6 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। छात्र और उनके पेरेंट्स इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए केवल 31 जुलाई तक ही रजिस्टर कर सकते हैं। यहां से जानें सभी अपडेट्स क्या-क्या है।
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVST) शैक्षणिक सेशन 2027-28 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन (JNVST Class 6 Admission 2027) लेने की प्रक्रिया को ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दिया गया है। JNVST कक्षा 6 में एडमिशन लेने वाले इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इसमें रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद छात्रों के लिए 28 नवंबर 2026 को एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए 5वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र ही रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।
JNVST Admission 2027 से जुड़ी इंपोर्टेंट जानकारी
JNVST कक्षा 6 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले पेरेंट्स की सुविधा के लिए यहां नीचे एक टेबल दी गई है। छात्र इसमें मौजूद डेट्स और डिटेल्स का विशेष ध्यान रखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 6 जुलाई 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 31 जुलाई 2026 |
| JNVST एग्जाम डेट | 28 नवंबर 2026 |
| एग्जाम टाइम | सुबह 11:30 बजे से |
| आयु लिमिट | छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। |
| रजिस्ट्रेशन फीस | निःशुल्क (Zero Fee) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
Navodaya Class 6 Admission 2026 का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
छात्र JNVST 2027 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म को कैसे फिल करें?
JNVST 2027, 6th क्लास में एडमिशन लेने के लिए पेरेंट्स को एक ऑफिशियल फॉर्म फिल करना होगा। सभी पेरेंट्स यहां नीचे दिए इन आशान स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म को फिल कर सकते हैं।
1. नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिए गए ‘NVS Class 6 Admission 2027-28 Registration’ के लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को फिल करके फॉर्म को सबमिट करें।
4. फॉर्म में आपको छात्र का नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और स्कूल यानी कक्षा 5 की सभई डिटेल्स को सही-सही फील करें।
5. डिटेल्स को फिल करने के बाद पेरेंट्स से मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
6. फिर, फॉर्म को सबमिट कर दें।
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद छात्र फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल लें।
जेएनवीएसटी 6वीं के रजिस्ट्रेशन 2027-28 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
NVS - JNVST Class 6th के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले बच्चे की का जन्म 1 मई, 2015 और 31 जुलाई, 2017 के बीच ही होना चाहिए। वह शैक्षणिक सेशन 2026-27 के दौरान उसी जिले के किसी सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में ही पढ़ रहा होना चाहिए।
जो छात्र 2026-27 सत्र से पहले ही कक्षा V उत्तीर्ण कर चुके हैं या जो दोबारा परीक्षा दे रहे हैं, वे पात्र नहीं हैं।
छात्रों ने पूरे शैक्षणिक सेशन में कक्षा III, IV और V की पढ़ाई पूरी करी होनी चाहिए। ग्रामीण कोटा के लिए, कक्षा III से V तक के स्कूलो का स्थान सरकारी वर्गीकरण के अनुसार ग्रामीण केटेगरी में आना चाहिए।
यहां भी पढ़े: MP Board Result 2026 LIVE: आज दोपहर 2 बजे जारी होगा 5वीं और 8वीं का री-एग्जाम रिजल्ट, rskmp.in पर ऐसे करें चेक
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.