NEET MDS 2026 का डेमो टेस्ट हुआ जारी, जानें कब होगा एग्जाम; यहां देखें पूरी डिटेल्स

Last Updated: Apr 21, 2026, 14:05 IST

NBEMS ने NEET MDS 2026 का डेमो टेस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। NEET MDS 2026 का एग्जाम जल्द यानी 2 मई 2026 को होने वाला है। आप यहां से जानें एडमिट कार्ड कब जारी होगा। 

NEET MDS 2026 Demo Test Released
NEET MDS 2026 Demo Test Released

NEET MDS 2026 Latest Update: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET MDS 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी कि है। NEET MDS 2026 का एग्जाम 2 मई को आयोजित होने वाला है। बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर डेमो टेस्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है।

यह डेमो टेस्ट छात्रों को कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT) के फॉर्मेट को समझने और टाइम मैनेजमेंट बेहतर करने में मदद करेगा। साथ ही, बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम का डेमो लिंक natboard.edu.in एक्टिव कर दिया है। 

NEET MDS 2026 डेमो टेस्ट का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

NEET MDS 2026: एग्जाम का पूरा शेड्यूल

पेरेंट्स और छात्रों की सुविधा के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल से एग्जाम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स को जान सकते हैं। 

इवेंट  डेट्स 
डेमो टेस्ट रिलीज की डेट 20 अप्रैल 2026
सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Slip) 22 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू 29 अप्रैल 2026
NEET MDS 2026 एग्जाम डेट  02 मई 2026 (शनिवार)
इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ 31 मई 2026
ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in

NEET MDS 2026: डेमो टेस्ट कैसे दें?

फाइनल एग्जाम से पहले डेमो टेस्ट छात्रों के लिए रखा गया है। इस डेमो टेस्ट को देने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1. NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें।

2. NEET MDS सेक्शन पर जाएं। 

3. फिर, अब "Demo Test" वाले लिंक को चुनें।

4. सीधे 'Sign In' बटन पर क्लिक करें (डेमो के लिए आमतौर पर क्रेडेंशियल्स पहले से भरे होते हैं)।

5. स्क्रीन पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और 'Next' पर क्लिक करें।

6. 'I am ready to begin' पर क्लिक करके अपना अभ्यास शुरू करें।

Exam Timing & Pattern: एग्जाम का समय और पैटर्न

NEET MDS 2026 एग्जाम एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। साथ ही, इसकी डिटेल  जानकारी के लिए आप नीचे देखें। 

  • एग्जाम का मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  • कुल प्रश्न: 240 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  • कुल टाइम: 3 घंटे
  • एग्जाम का टाइम: दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक (रिपोर्टिंग 12:00 PM से शुरू होगी)।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25% (1 अंक) की कटौती की जाएगी, जबकि सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे।

NEET MDS एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

NEET MDS 2026 का एडमिट कार्ड 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, रजिस्टर्ड छात्रों को ईमेल, SMS अलर्ट और वेबसाइट नोटिस के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी।

छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने-अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें। 
  • अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद, NEET MDS 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • डिटेल्स को एक बार जांचे और डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करें।

यहां भी पढ़े: RSOS Time Table 2026: राजस्थान ओपन स्कूल 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 21, 2026, 14:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News