NEET PG 2026 Registration: नीट पीजी के रजिस्ट्रेशन natboard.edu.in हुई जारी, जानें कब होगा एग्जाम, पाएं Direct Link

Last Updated: Jul 2, 2026, 14:19 IST

nbems neet pg 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 के एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दिया गया है। छात्र 21 जुलाई तक इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन को पूरा करें। साथ ही, यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।

NEET PG 2026 Registration: नीट पीजी के रजिस्ट्रेशन natboard.edu.in हुई जारी, जानें कब होगा एग्जाम, पाएं Direct Link
NEET PG 2026 Registration: नीट पीजी के रजिस्ट्रेशन natboard.edu.in हुई जारी, जानें कब होगा एग्जाम, पाएं Direct Link

neet pg 2026 registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने छात्रों के लिए NEET PG 2026 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दी है। साथ ही, छात्र NEET PG के एंट्रेंस एग्जाम की डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। आयोग ने natboard की ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम डेट और रजिस्ट्रेशन करने की इंफोर्मेंशन एक नोटिल के जरिए छात्रों को दी है। 

इस साल छात्रों के लिए नीट पीजी का एंट्रेंस एग्जाम 30 अगस्त 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, छात्रों के लिए फॉर्म फिल करने की लास्ट डेट 21 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक रखी गई है।

NEET PG 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

NEET PG 2026 के एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। साथ ही, सभी जानकारी हासिल करें। 

इवेंट

इंपोर्टेंट डेट्स

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत

1 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे से)

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे तक)

एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो

25 जुलाई से 28 जुलाई 2026

फोटो/हस्ताक्षर करेक्शन विंडो 

31 जुलाई से 10 अगस्त 2026

एग्जाम शहर की जानकारी

11 अगस्त 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 

27 अगस्त 2026

NEET PG 2026 एग्जाम डेट

30 अगस्त 2026 (CBT मोड)

रिजल्ट जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट 

30 सितंबर 2026 तक

NEET PG 2026 एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ा नोटिस: यहां पढ़ें

इस साल एग्जाम सेंटर से जुड़े नए नियम 

NEET PG 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए NBEMS ने कई नियमों में बदलाव किए है। छात्र इन नियमों के बारे में जानने के लिए यहां देखें। 

1. 'पहले आओ, पहले पाओ' का नियम खत्म:
इस बार एग्जाम में शामिल होने के लिए सेंटर या सिटी का अलॉटमेंट पहले या जल्दी फॉर्म भरने के आधार पर नहीं किया जाएगा। साथ ही, किसी भी छात्रों को पहले फॉर्म सबमिट करने पर कोई भी अलग प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। 

2. 3 राज्यों का ऑप्शन चुनें:

इस साल 2026 में एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को फॉर्म भरते समय कोई 3 अपनी पसंद के राज्यों को चुनने का मौका दिया गया है। साथ ही, छात्रों के लिए यह करना भी जरूरी है। 

3. नो एडिटिंग पॉलिसी

इस साल फॉर्म को भरते समय छात्रों को फॉर्म सबमिट करने के बाद इसमें अपने एड्रेस और टेस्ट स्टेट के प्रेफरेंस को बदलने का अवसर नहीं दिया जाएगा। 

NEET PG 2026 के लिए एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया क्या है? 

NEET PG 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को इन निम्नलिखित एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया को पूरा करना होगा। 

1. शैक्षणिक योग्यता:

छात्रों को एग्जाम में शामिल होने के लिए NMC यानी राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री या प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।

2. रजिस्ट्रेशन इंपोर्टेंट: 

छात्रों के पास NMC या स्टेट मेडिकल काउंसिल (SMC) की प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

3. इंटर्नशिप कट-ऑफ:

NEET PG 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक साल की जरूरी रोटेटरी इंटर्नशिप 30 सितंबर 2026 को या उससे पहले पूरी हो जानी चाहिए। तभी छात्र इस एग्जाम में शामिल हो पाएंगे।

NEET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 

NEET PG 2026 एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन फीस को सबमिट करना होगा। यह रजिस्ट्रेशन फीस सभी कैटेगरी के लिए कुछ इस प्रकार की है। 

कैटेगरी 

रजिस्ट्रेशन फीस

General और OBC कैटेगरी 

₹4,250

SC, ST और PwD कैटेगरी 

₹3,250

NEET PG 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

NEET PG 2026 एग्जाम में शामिल होने के लिए सभी छात्र रजिस्ट्रेशन की इस प्रक्रिया को पूरा करें। साथ ही, रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स को जानने के लिए छात्र यहां नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. NEET PG की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए ‘NEET-PG 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, छात्र अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्मतिथि को फिल करके यूजर आईडी और पासवर्ड को जनरेट करें।
  4. फिर, सभी लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें। साथ ही, एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा फिल करें। 
  5. सभी शैक्षणिक जानकारी के साथ इंटर्नशिप की सभी डिटेल्स को आराम से फिल करें। 
  6. सभी डिटेल्स के बाद अब अपनी कैटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें।
  7. फिर, फॉर्म सबमिट करके उसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

NEET PG 2026 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक: यहां क्लिक करें 

NEET PG 2026 एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र दिए गए डायरेक्ट लिंक से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

यहां भी पढ़े: JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 1 रिजल्ट जारी, यहां से पाएं डाउनलोड करने का Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 2, 2026, 14:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News