NEET Admit Card 2026: जल्द जारी होगा हॉल टिकट, यहाँ जानें डाउनलोड लिंक और जरूरी अपडेट

Last Updated: Apr 16, 2026, 18:20 IST

NEET 2026 का एडमिट कार्ड अप्रैल के अंत तक जारी होने की संभावना है। छात्रों को एडमिट कार्ड से संबंधित अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in देखते रहना चाहिए। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां देखें।

NEET Admit Card 2026 Soon
NEET Admit Card 2026 Soon

NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे लाखों मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एजेंसी द्वारा NEET 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी करने की डेट घोषित नहीं हुई है। 

बता दें कि NTA ने 12 अप्रैल 2026 को पहले ही 'एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है, जिससे छात्रों को उनके एग्जाम शहर की जानकारी मिल गई है। अब सभी की निगाहें फाइनल एडमिट कार्ड पर टिकी हैं।

NEET UG 2026: महत्वपूर्ण डेट्स 

एग्जाम के दिन की योजना बनाने के लिए नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देखें। 

इवेंट 

इंरपोर्टेंट डेट्स/टाइम 

सिटी इंटिमेशन स्लिप (जारी)

12 अप्रैल 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद

28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026

NEET UG 2026 एग्जाम डेट

03 मई 2026 (रविवार)

एग्जाम का टाइम

दोपहर 2:00 PM से 5:20 PM तक

रिजल्ट की घोषणा

जून 2026 (एक्सपेक्टेड)

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स 

जब एडमिट कार्ड जारी हो जाए, तो आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर "NEET (UG) 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन फिल करें।

स्टेप 4: 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5: एडमिट कार्ड की सभी जानकारी जांचें और इसका रंगीन प्रिंटआउट ले लें।

एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन डिटेल्स को जरूर वेरिफाई करें:

  1. छात्र का नाम और रोल नंबर
  2. एग्जाम सेंटर का नाम और सटीक पता
  3. रिपोर्टिंग समय: सेंटर पर 1:30 PM के बाद एंट्री नहीं मिलेगा।
  4. फोटो और हस्ताक्षर: सुनिश्चित करें कि ये स्पष्ट हैं।
  5. पिता के हस्ताक्षर की जगह: यहां एग्जाम से पहले अपने पेरेंट्स के हस्ताक्षर करवा लें।

यहां भी पढ़े: JEE Main Result 2026: NTA जल्द जल्द जारी होगा रिजल्ट, यहां देखें आंसर-की और रैंक

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 16, 2026, 18:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News