NEET UG 2026: एग्जाम से ठीक पहले NTA की मेगा मॉक ड्रिल, 5000+ सेंटर्स पर हाई अलर्ट
NTA की ओर से NEET UG Exam को सुरक्षित ढंग से आयोजित करवाने के लिए 19 जून से आज शाम तक देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में ‘मेगा मॉक ड्रिल’ शुरू की गई है। छात्र मॉक ड्रिल के बारे में विस्तार से समझने के लिए देखें।
neet ug 2026 exam nta mega mock drill: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 एग्जाम कल यानी 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 तक आयोजित किया गया है। NTA इस एग्जाम को पूरी तरह सुरक्षित, निष्पक्ष और गड़बड़ी मुक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी कर चुका है। साथ ही, एग्जाम से ठीक एक दिन पहले देश भर में एक व्यापक 'मेगा मॉक ड्रिल' यानी Nationwide Mock Drill आयोजित कर दी गई है।
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य एग्जाम के सुरक्षा इंतजामों को परखना, टेक्निकल प्रणालियों की जांच करना और एग्जाम प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाना है। छात्र इस मॉक ड्रिल के बारे में विस्तार से समझने के लिए नीचे आराम से पढ़े।
NTA की मेगा मॉक ड्रिल क्या है?
एग्जाम से एक दिन पहले यानी 19 जून को सुबह 8 बजे से आज 20 जून 2026 की रात 8 बजे तक आयोजित की गई इस मॉक ड्रिल के दौरान असली एग्जाम जैसे माहौल को री-क्रिएट किया गया है। इस मॉक ड्रिल से एग्जाम के लिए 551 शहरों में 5,500 से अधिक एग्जाम सेंटर हाई अलर्ट पर है। इसमें क्वश्न पेपरों को सुरक्षित रूप से सेंटर्स तक पहुंचाने, एग्जाम हॉल की व्यवस्थाओं को संभालने और एग्जाम के बाद जारी किए जाने वाली आंसर-की यानी OMR Sheets को सुरक्षित तरीके से वापस मुख्य कस्टडी में लॉक करने तक की पूरी प्रक्रिया की एक तरीके से रिहर्सल किया गया है।
साथ ही, इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एग्जाम के दिन यानी कल रविवार को किसी भी तरह की किसी भी लेवल की कोई टेक्निकल या प्रशासनिक चूक न हो सकें। इस पूरी प्रक्रिया में Paramilitary Forces, जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के सुरक्षाकर्मियों को भी शामिल किया गया है।
NEET UG 2026: एग्जाम और सुरक्षा के बड़े आंकड़े
छात्र NEET UG 2026 एग्जाम और सूरक्षा व्यवस्था से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें।
| मुख्य बिंदु | ऑफिशियल डिटेल्स |
| एग्जाम डेट और टाइम | 21 जून 2026, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक |
| कुल छात्र | 22.79 लाख से अधिक मेडिकल छात्र |
| एग्जाम सेंटर्स की संख्या | भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में 5,000+ सेंटर्स |
| सिक्योरिटी सिस्टम | 3-Layer सुरक्षा और CCTV निगरानी |
| निरीक्षण टीम | 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 स्वतंत्र ऑब्जर्वर्स |
| सुरक्षा बल की तैनाती | देश भर में 2 लाख से अधिक कर्मियों की मुस्तैदी |
NEET UG RE-Exam 2026 के दिन इन नियमों का रखें ध्यान
NEET UG RE-Exam 2026 में शामिल होने वाले छात्र इन दो जरूरी गाइडलाइंस का ध्यान जरूर रखें।
-
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन: इस बार सेंटर्स पर आधार-आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और मेटल डिटेक्टर्स से कड़क चेकिंग होगी। सहयोग करें और कोई भी प्रतिबंधित वस्तु जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, चिट आदि को साथ न ले जाएं।
-
ऑफिशियल सेंडर आईडी चेक करें: NTA की ओर से आने वाले सभी जरूरी SMS केवल ‘NICPEP’ सेंडर आईडी से भेजे जा रहे हैं। किसी अन्य फर्जी लिंक या मैसेज के बहकावे में न आएं। हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET को ही फॉलो करें।
यहां भी पढ़े: Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 Out: predeledraj2026.com पर जारी हुई पहली लिस्ट, ऐसे चेक करें सीट
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.