NEET UG Glitch: नागपुर के अब्दुल्ला को मिला अबू धाबी का एग्जाम सेंटर,नीट परीक्षा से पहले NTA की बड़ी तकनीकी चूक

Last Updated: Jun 20, 2026, 11:40 IST

NEET UG Re-Exam होने के एक दिन पहले NTA ने सभी छात्रों के एडमिट कार्ड जारी किए। इसी में नागपुर के एक छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब के नीट यूजी री-एग्जाम के एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर का नाम अबू धाबी दिया, जबकि छात्र ने भारत के महाराष्ट्र के लिए सेंटर्स को अलॉट किया था। आइए जानते हैं इस मामले पर NTA ने क्या कहा। 

NEET UG Glitch: नागपुर के अब्दुल्ला को मिला अबू धाबी का एग्जाम सेंटर,नीट परीक्षा से पहले NTA की बड़ी तकनीकी चूक
NEET UG Glitch: नागपुर के अब्दुल्ला को मिला अबू धाबी का एग्जाम सेंटर,नीट परीक्षा से पहले NTA की बड़ी तकनीकी चूक

neet ug 2026 admit card clarification: नीट (NEET-UG) एग्जाम को लेकर मचे घमासान के बीच एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एग्जाम कराने वाली एजेंसी NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा की हुई एक 'तकनीकी गड़बड़ी' के कारण महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाले एक छात्र को भारत से हजारों किलोमीटर दूर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में एग्जाम सेंटर अलॉट कर दिया गया।

यह घटना कल यानी 21 जून 2026 को एक ही शिफ्त में होने वाले NEET UG Re-Exam से एक दिन पहले हुई है, जिसके कारण सभी छात्रों में एक बार फिर से चिंता का माहोल है। NTA ने एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए है। अब ऐसे में नागपुर से एडमिट कार्ड में हुई गलती का एक मामला सामने आया है। 

NEET UG Re-Exam का क्या है पूरा मामला? 

नागपुर के रहने वाले छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब ने जब 21 जून को होने वाले नीट री-एग्जाम के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उनके एडमिट कार्ड पर एग्जाम सेंटर का नाम "अबू धाबी इंडियन स्कूल, UAE" लिखा था।

मजेदार और परेशान करने वाली बात यह है कि अब्दुल्ला ने फॉर्म भरते समय अपने पसंदीदा सेंटर्स में पहला ऑप्शन नागपुर, दूसरा वर्धा और तीसरा भंडारा चुना था। ये तीनों ही जगहें महाराष्ट्र में हैं।

अब्दुल्ला के पिता मोहम्मद तालिब ने बताया कि उनका बेटा एडमिट कार्ड देखकर रोने लगा और चिमता में आ गया था। साथ ही, उन्होने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी मुसीबत यह थी कि छात्र के पास पासपोर्ट ही नहीं है। ऐसे में महज कुछ घंटों के भीतर विदेश यात्रा करना नामुमकिन था।

NEET UG Re-Exam एडमिट कार्ड से जुड़े मामले की मुख्य बातें

मुख्य बिंदु

डिटेल्स 

छात्र का नाम

अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब (नागपुर, महाराष्ट्र)

चुना गया पसंदीदा सेंटर 

1. नागपुर, 2. वर्धा, 3. भंडारा

NTA द्वारा अलॉट किया गया एग्जाम सेंटर 

अबू धाबी इंडियन स्कूल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

समस्या

एग्जाम से ठीक एक दिन पहले एडमिट कार्ड आया और छात्र के पास पासपोर्ट भी नहीं था।

NTA का जवाब

एजेंसी ने तकनीकी खराबी मानी और सुधार का भरोसा दिया।

शिकायत के बाद हरकत में आया NTA

अब्दुल्ला के परिवार ने तुरंत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की हेल्पलाइन पर संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. अनीस अहमद ने भी इस मामले में दखल दिया और NTA के अधिकारियों से बात की।

राहत की खबर यह रही कि NTA ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इसे एक 'सिस्टम एरर' बताया। एजेंसी ने छात्र और उसके परिवार को भरोसा दिलाया है कि वेरिफिकेशन के बाद शनिवार शाम तक छात्र को नागपुर में ही एक नया एग्जाम सेंटर भी अलॉट कर दिया जाएगा और रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 20, 2026, 11:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News