NICL AO Mains Exam Date 2024: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने बहुप्रतीक्षित NICL AO मेन्स परीक्षा तिथि 2024 जारी कर दी है। 274 प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-I) पदों (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) की भर्ती के लिए परीक्षा शनिवार, 6 जुलाई, 2024 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। आधिकारिक अधिसूचना NICL की वेबसाइट पर उपलब्ध है। NICL AO मेन्स परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण है। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: AIIMS MSc Admit Card 2024 OUT
NICL AO Mains Exam 2024: एनआईसीएल एओ भर्ती परीक्षा हाइलाइट्स
वर्ष 2024-25 के लिए, NICL ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट विषयों में 274 पदों की घोषणा की है। इन पदों के लिए पात्र होने के लिए अभ्यर्थियों को ये दोनों पेपर पास करने होंगे। NICL एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर भर्ती 2024 से संबंधित विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
संगठन का नाम | नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) |
पद का नाम | एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर (स्केल-I) |
विषय | जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट |
रिक्त पदों की संख्या | 274 |
एनआईसीएल एओ मुख्य परीक्षा तिथि 2024 | 6 जुलाई 2024 (शनिवार) |
चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स,मेन्स,और इंटरव्यू |
आधिकारिक वेबसाइट | https://nationalinsurance.nic.co.in/ |
ये भी पढ़ें: DBRAU Result 2024 OUT
NICL AO 2024 Phase 2 Admit Card: कब आएगा एनआईसीएल एओ चरण 2 एडमिट कार्ड
एनआईसीएल एओ 2024 चरण 2 एडमिट कार्ड अभी तक जारी नहीं हुआ है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड जल्द ही एनआईसीएल की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) परीक्षा तिथि से 07 से 10 दिन पहले NICL AO 2024 चरण 2 एडमिट कार्ड जारी कर देगा। एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in के माध्यम से किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation