UPSC Topper 2025 AIR 847 Nitish Kumar: दिव्यांगता के बावजूद नहीं मानी हार, सिविल सेवा परीक्षा में 847वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास
UPSC Topper 2025 AIR 847 Nitish Kumar: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। नीतिश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-847 हासिल कर सफलता का परचम लहराया। दिव्यांगता के बावजूद हरियाणा में जन्मे नीतिश कुमार ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर यह मुकाम पाया।
UPSC Topper 2025 AIR 847 Nitish Kumar: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया। सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में अपने पांचवें प्रयास में नीतिश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-847 हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। दिव्यांगता के बावजूद हरियाणा में जन्मे नीतिश कुमार ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर यह मुकाम पाया। नीतिश की यह कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे।
कौन है नीतिश कुमार?
नीतिश कुमार का जन्म हरियाणा के महेंद्रगण जिले के खटोती कला गांव में हुआ। नीतिश ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-847 हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। नीतिश की माँ केला देवी खेतों में काम करती है। नीतिश कुमार जब चार साल के थे, तो खेलते समय गिरने से उनके दोनों पैरों में गंभीर सूजन आ गई। माता-पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार हर जगह इलाज कराया पर कामयाबी हाथ नहीं लगी। इसके चलते वह पैरों से स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए। नीतिश को उनकी मां ही गोद में स्कूल लेकर जाती थी। पर कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-847 हासिल कर इतिहास रच दिया।
नीतिश कुमार Education Qualification
नीतिश कुमार ने अपनी 10वीं खाटोती के एक सरकारी स्कूल से और 12वीं नारनौल के सीएल स्कूल से पास की। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन भी पूरी की। पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। अपने पांचवें प्रयास में नीतिश ने ऑल इंडिया रैंक में नंबर 847 का स्थान हासिल कर साबित कर दिया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
नीतीश कुमार ने UPSC की तैयारी कैसे की?
नीतिश कुमार के UPSC CSE 2025 की परीक्षा में पांचवीं बार सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और सही रणनीति की भूमिका रही है। बेसिक के लिए सामान्य अध्ययन, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मजबूत पकड़ बनाई। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखते थे। मेन्स की परीक्षा के लिए नीतिश रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करते थे और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेते थे।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवापरीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान, राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास करना आसान नहीं होता। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से गुजरना होता है। इसके बाद IAS, IPS और IFS के लिए चयन किया जाता है।
ये भी पढें: AAI NR Apprentices Recruitment 2026: एएआई में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.