OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार 11वीं क्लास के लिए एडमिशन ofssbihar.net शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक
OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार में 11वीं क्लास के लिए एडमिशन आज से शुरू हो गए हैं। छात्र नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के सिंपल तरीके इस लेख में देखें।
OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार विद्यालय शिक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2026-28 के लिए 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन आज से शुरू हो रहे हैं। छात्रों के लिए ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया 8 अप्रैल, 2026 से शुरू की जा रही है, इसकी अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2026 है। छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधाजनक बनाने के लिए एक मोबाइल नंबर और एक ई-मेल आईडी का उपयोग करना होगा। इसी के साथ छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले पिछले साल के कट-ऑफ मार्क्स जरूर देख लें।
एक बार छात्रों द्वारा ऑप्शन लॉक करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किए जा सकते हैं। इसलिए छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार ऑप्शन चुनने की सलाह दी जाती है।
OFSS Bihar 11th Admission 2026: ऑनलाइन एडमिशन शुरू
छात्रों को बिहार कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन लिंक OFSS के ऑफिशियल पोर्टल ofssbihar.net पर जाकर करना होगा। यहां छात्रों को अपना कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) दिखेगा, जिसे उन्हें भरकर जमा करना होगा। छात्र कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में योग्यता के आधार पर साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स में अपनी इच्छा की स्ट्रीम को चुनकर एडमिशन ले सकते हैं।
OFSS Bihar 11th Admission 2026 Fees: एप्लिकेशन फीस
बोर्ड ने सभी छात्रों की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए भुगतान के कई तरीके उपलब्ध कराए हैं। छात्र ई-चालान के माध्यम से नकद में शुल्क का भुगतान कर सकते हैं या निर्धारित ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड जैसे डिजिटल तरीकों का उपयोग कर एप्लिकेशन फीस भर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए छात्रों को कुल 350 रुपये का शुल्क देना होगा। इस राशि में 150 रुपये आवेदन शुल्क और 200 रुपये शैक्षणिक संस्थान शुल्क शामिल किया गया है।
OFSS Bihar 11th Admission 2026 official website: ऑफिशियल वेबसाइट
ऑनलाइन नामांकन के लिए बिहार विद्यालय शिक्षा समिति ने Mobile App भी तैयार किया है। जो कि Google Play पर OFSS Bihar Info नाम से उपलब्ध है। इस App को इस्तेमाल केवल Android Smartphone पर ही किया जा सकता है। छात्र आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर जाक सकते हैं।
OFSS Bihar 11th Admission 2026 Documents: जरूरी डॉक्यूमेंट
छात्र घर से कंप्यूटर के माध्यम से अपना एडमिशन फॉर्म भर आसानी से भर सकते हैं। इसके लिए उन्हें निम्नलिखित जरूरी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी:
-
कक्षा 10वीं की मार्कशीट
-
रोल कोड
-
रोल नंबर
-
जन्मतिथि
-
अपना पासपोर्ट साइज फोटो
-
मोबाइल नंबर
-
ई-मेल आईडी
OFSS Bihar 11th Admission 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
छात्र अपना ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म नीचे दिए गए सिपंल स्टेप के जरिए स्वयं से भर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर, OFSS Bihar 11th Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
लॉगिन करने के बाद शैक्षणिक योग्यता CAF फॉर्म भरें।
-
अपने पसंदीदा स्कूल को चुनें।
-
मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
-
एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
OFSS Bihar 11th Admission 2026: ऑनलाइन आवेदन लिंक
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से ऑनलाइन शुरू की जा रही है। इस सुविधा के जरिए छात्र एक ही फॉर्म में कई स्कूलों/संस्थानों में आवेदन कर सकते हैं। जिससे विभिन्न स्कूलों या कॉलेजों में अलग - अलग आवेदन करने की आवश्यकता कम हो जाती है। हमने छात्रों की सुविधा के लिए डायरेक्ट एडमिशन लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।
बिहार OFSS 2026 11वीं में एडमिशन 2026 का डायरेक्ट लिंक
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.