OICL AO Admit Card 2024: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-I) प्रीलिम्स परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे OICL की आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।एडमिट कार्ड डाउनलोड विंडो 26 जून, 2024 को खुली और 7 जुलाई, 2024 की परीक्षा तिथि से पहले बंद हो जाएगी। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए अपने एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
OICL AO Admit Card 2024 Download Link
OICL AO भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी (पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि) का उपयोग करके orientalinsurance.org.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की हार्डकॉपी ले जानी होगी। ध्यान रखें कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। OICL AO एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां से प्राप्त करें:
OICL AO Admit Card 2024 Link |
OICL AO Prelims Call Letter 2024 का अवलोकन
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) का लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारी (AO) के कुल 100 रिक्त पदों को भरना है। इन पदों लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में OICL AO प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित सभी विवरण देख सकते हैं:
संचालन निकाय का नाम | ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) |
परीक्षा का नाम | ओआईसीएल एओ परीक्षा 2024 |
पद का नाम | प्रशासनिक अधिकारी (एओ) |
रिक्त पदों की संख्या | 100 |
एडमिट कार्ड जारी तिथि | 26 जून 2024 |
ओआईसीएल एओ परीक्षा तिथि 2024 | 07 जुलाई 2024 |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | www.orientalinsurance.org.in |
Also Check: जो अभ्यर्थी आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे यहां जागरण जोश मॉक टेस्ट देख सकते हैं।
OICL AO Admit Card 2024 डाउनलोड कैसे करें?
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने 7 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली OICL AO प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 जून 2024 को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण:
- OICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "करियर" टैब पर क्लिक करें।
- "एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लें।
एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा की तारीख और समय
- निर्देश
Comments
All Comments (0)
Join the conversation