Patna High Court Group C Exam Date 2025: पटना उच्च न्यायालय की ओर से ग्रुप सी एग्जाम डेट 2025 की ऑफिशियल घोषणा कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 17 फरवरी, 2025 से मांगे गए थे, इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 18 मार्च, 2025 थी। उम्मीदवार लेटेस्ट अपटेड ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मजदूर भर्ती 2025 ग्रुप सी की लिखित परीक्षा 22 जून 2025 को पटना में स्थित कई परीक्षा केंद्रों पर होगी। लिखित परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में किया जाएगा, जो कि MCQ आधारित होगी। परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट आगे जाने।
Patna High Court Group C Exam Date 2025: महत्वपूर्ण तिथि
पटना उच्च न्यायालय की ओर से ग्रुप सी भर्ती 2025 के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। एग्जाम से जुड़ी जरूरी अपडेट जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
संगठन | पटना उच्च न्यायलय |
पोस्ट का नाम | ग्रुप सी (नियमित मजदूर) |
कुल पदों की संख्या | 171 |
मोड | ऑनलाइन |
आवेदन करने की डेट | 17 फरवरी 2025 |
आवेदन की लास्ट डेट | 18 मार्च 2025 |
एग्जाम डेट | 22 जून 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | patnahighcourt.gov.in |
Patna High Court Group C Exam Date 2025: यहां देखें पद
पटना उच्च न्यायालय ने ग्रुप सी भर्ती 2025 के लिए कुल 171 पदों की घोषणा की है। नीचे दी गई टेबल में देखें प्रत्येक श्रेणी के साथ पदों की संख्या:
वर्ग | रिक्त पद | महिलाओं के लिए आरक्षित |
जनरल | 74 | 24 |
ST | 2 | - |
SC | 27 | 10 |
पिछड़ा वर्ग | 20 | 7 |
EWS | 17 | 5 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 31 | 11 |
Patna High Court Group C Exam Date 2025: आवेदन पत्र
पटना हाई कोर्ट ग्रुप सी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी को मांगे गए थे और लास्ट डेट 18 मार्च 2025 थी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अपने एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा।
Patna High Court Group C Exam Date 2025: योग्यता
पटना हाई कोर्ट ग्रुप सी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को योग्यता सुनिश्चित कर जरूरी मापदंडों को पूरा करना जरूरी है। अपना आवेदन जमा करने से पहले, उम्मीदवारों को उपलब्ध पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की समीक्षा करनी चाहिए।
न्यूनतम योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 8वीं पास |
अधिकतम योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं पास (इंटरमीडिएट) |
अतिरिक्त योग्यता | साइकिल चलाने का ज्ञान और जीवन कौशल में दक्षता |
Patna High Court Group C Exam Date 2025: परीक्षा पैटर्न
पटना हाई कोर्ट ग्रुप सी भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा कुल 50 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 40% है। एग्जाम को विस्तार से समझने के लिए आप नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
परीक्षा | विषय | मार्क्स | अंक |
लिखित परीक्षा | जनरल नॉलेज, हिंदी, अंग्रेजी, गणित | 50 | 40% |
कौशल परीक्षण और इंटरव्यू | व्यवहारिक कार्य और इंटरव्यू | 50 | कौशल परीक्षण 40%, इंटरव्यू 30% |
Patna High Court Group C Exam Date 2025: आयु सीमा
पटना हाई कोर्ट ग्रुप सी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का सिलेक्शन तय की गई आयु सीमा के आधार पर किया जाएगा। नीचे टेबल में देखें पुरुष और महिला वर्ग के लिए तय की गई आयु सीमा:
वर्ग | आयु सीमा |
EWS पुरुष | 37 वर्ष |
EWS महिला | 40 वर्ष |
SC/ST पुरुष और महिला | 42 वर्ष |
विकलांग | 47 वर्ष |
Patna High Court Group C Exam Date 2025: चयन प्रक्रिया
पटना हाई कोर्ट ग्रुप सी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का चयन उनकी क्षमताओं का आकलन करने के बाद किया जाएगा। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों को पूरा करना होगा:
- लिखित परीक्षा (OMR-MCQ)
- कौशल परीक्षण और इंटरव्यू
Comments
All Comments (0)
Join the conversation