Rajasthan 10th Result 2026 Rechecking: 10वीं में कम नंबर आने पर क्या करें? ऐसे बढ़ेंगे मार्क्स
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। यदि किसी छात्र के अंक कम हैं, तो वह अपने अंकों की स्क्रूटनी और या फिर पुनर्मूल्यांक करवा सकता है। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) ने कक्षा10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। ऐसे छात्र, जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या फिर उन्हें ऐसा लगता है कि उनके कुल अंकों में किसी प्रकार की त्रुटि हुई है, तो ऐसे छात्रों के पास अपने अंकों को बढ़वाने का मौका है। राजस्थान बोर्ड द्वारा ऐसे छात्रों को Scrutiny या Rechecking और रेवैल्युएशन की सुविधा दी जाती है। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना है।
Rajasthan 10th board 2026: नंबर कम आने पर ये करें
-यदि किसी छात्र को लगता है कि उनके कुल अंकों का योग गलत हुआ है, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें दोबारा से मूल्यांकन नहीं होता है, बल्कि अंकों को फिर से फिर से गिना जाता है।
-यदि आप उत्तर-पुस्तिका के मूल्यांक से संतुष्ट नहीं हैं, तो आपको Re-evaluation के लिए आवेदन करना है।
-आवदेन के साथ छात्रों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। यदि छात्र बाद में आवेदन शुल्क देंगे, तो इसके लिए देरी शुल्क भी लगेगा।
-यदि कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो गया है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। Supplementary Exam के माध्यम से आप बिना एक साल बर्बाद किए पास हो सकते हैं।
-आप अपनी कॉपी की आंसर शीट की फोटोकॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे आप देख सकते हैं कि आपको किस प्रश्न में कितने अंक मिले हैं।
RBSE 10th Rechecking Apply Online: री-चेकिंग के लिए कैसे करें आवेदन
-सबसे पहले आपको राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर पहुंचना है।
-यहां होमपेज पर Scrutiny 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर पंजीकरण करना है।
-अब आपको उन विषयों को चुनना है, जिनमें आप री-चेकिंग करवाना चाहते हैं।
-अब बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
नोटः आपको बता दें कि स्क्रूटनी में बोर्ड द्वारा कुल अंकों का पुनर्मूल्यांकन किया जाता है। इसमें देखा जाता है कि अंकों का कुल योग सही है या नहीं या फिर कोई प्रश्न का उत्तर बिना चेकिंग के तो नहीं रह गया है। इसमें पूरी कॉपी को दोबारा से नहीं जांचा जाता है।
RBSE 10th Rechecking Fee:कितना लगेगा आवेदन शुल्क
स्क्रूटनी के लिए बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से शुल्क की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, यहां हम आपको संभावित शुल्क की जानकारी दे सकते हैं।
-प्रति विषय शुल्क- 300 रुपये( रिजल्ट के 15 दिनों के भीतर)
-देरी शुल्कः 600 रुपये
-उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी- 500 रुपये से 700 रुपये के बीच।
गणित विषय का शुल्कः गणित विषय में अलग से किसी प्रश्न को चेक करवाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये देने होंगे।
RBSE 10th Scrutiny 2026 Date: कब से करना है स्क्रूटनी के लिए आवेदन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) द्वारा अभी तक स्क्रूटनी के लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, संभावना है कि इसके लिए आवदेन मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकते हैं।
| स्क्रूटनी के लिए आवेदन | मार्च के अंतिम सप्ताह में |
| आवेदन शुल्क(बिना देरी) | अप्रैल के पहले सप्ताह में |
| आवेदन शुल्क(देरी के साथ) | अप्रैल के दूसरे सप्ताह में |
| राजस्थान 10वीं 2026 का रिजल्ट | 24 मार्च, 2026 |
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.