Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026: इंतजार खत्म! 24 मार्च को जारी होगा राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट, देखें आधिकारिक ट्वीट

Last Updated: Mar 18, 2026, 11:12 IST

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी है। इस वर्ष ये रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे अपने रिजल्ट को rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026
राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026: राजस्थान के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार, इन दोनों कक्षाओं के परिणाम 24 मार्च 2026 को जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आसानी से rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026

RBSE 5th 8th Result 2026: आधिकारिक घोषणा और ट्वीट

राजस्थान बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक आधिकारिक ट्वीट के माध्यम से रिजल्ट डेट की पुष्टि की है। ट्वीट में बताया गया है कि छात्र अपने परिणाम  24 मार्च 2026 को ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। 

राजस्थान बोर्ड 5th, 8th रिजल्ट 2026: कब हुई थी परीक्षा?

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं इस साल फरवरी-मार्च में आयोजित हुईं। 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च तक चली, जबकि 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच हुई। इस साल दोनों कक्षाओं में कुल 26.54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

कहां और कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का परिणाम देख सकेंगे। RBSE 5th, 8th रिजल्ट चेक करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें:

  1. RBSE की आधिकारिक वेबसाइट-rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज“5th Result 2026” या “8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

  3. अपना रोल नंबर दर्ज करें।

  4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

  5. भविष्य के लिए प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें।

Rajasthan Board 5th, 8th Result की ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी?

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि रिजल्ट जारी होने के दिन ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध नहीं होगी। इस दिन आप केवल आधिकारिक वेबसाइट से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, बोर्ड की ओर से मार्कशीट की हार्ड कॉपी सीधे आपके संबंधित स्कूल में भेज दी जाएगी, जहां से आप इसे प्राप्त कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 10:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News