RBSE 10th Result 2026: जानें कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट? ऐसे रोल नंबर से कर सकेंगे चेक

Last Updated: Mar 20, 2026, 08:07 IST

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। यह परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस लेख में आपको रिजल्ट डेट, चेक करने का तरीका और पास होने के लिए जरूरी अंकों से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी।

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 पर अपेडट
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 पर अपेडट

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार बोर्ड मार्च 2026 में ही परिणाम घोषित करने की तैयारी में है, जो एक नया रिकॉर्ड हो सकता है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट 25 मार्च तक जारी करने का लक्ष्य है और कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है।

नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने के कारण बोर्ड इस बार रिजल्ट जल्दी जारी कर रहा है। साथ ही, अगले साल से 10वीं की परीक्षाएं साल में दो बार—फरवरी और मई—में आयोजित करने की योजना है। इस वर्ष करीब 10 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनका इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026

Rajasthan Board 10th Result 2026 Kab Aayega?

राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट है। ताजा जानकारी के अनुसार, बोर्ड 20 मार्च 2026 को रिजल्ट जारी कर सकता है, हालांकि अभी तक इसकी सटीक समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड सचिव के मुताबिक, कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है, इसलिए परिणाम जारी होने की घोषणा कभी भी हो सकती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए रखें।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026: कब हुई दसवीं की परीक्षा?

इस साल, राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गईं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने नतीजों के जारी होने का इंतज़ार कर रहे हैं। कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 35,000 शिक्षकों को सौंपा गया है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बोर्ड जल्द ही नतीजों के संबंध में कोई घोषणा करेगा।

RBSE 10th Result 2026 Official Website क्या हैं?

परिणाम जारी होने के बाद, छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपने रोल नंबर का उपयोग करके राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • फिर होम पेज पर Secondary Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा

  • जहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।

  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

RBSE 10th Result 2026: कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए?

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करना जरूरी है। कुल अंकों (एग्रीगेट) में भी न्यूनतम 33% अंक होने चाहिए। अगर किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में 33% से कम अंक आते हैं, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा।

RBSE 10th Result: पिछले साल कब आया था राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट

पिछले साल 2025 में RBSE 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 29 मई को जारी हुआ था, जिसमें कुल 93.60% छात्र पास हुए थे। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% और लड़कियों का 94.08% रहा। कुल 10,71,460 छात्रों में से 5,46,370 ने फर्स्ट डिविजन, 3,76,774 ने सेकेंड डिविजन और 79,519 छात्रों ने थर्ड डिविजन में सफलता हासिल की थी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 18, 2026, 13:08 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News