(Official) Rajasthan BSTC Answer Key 2026 Out यहां से डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी ऑफिशियल उत्तर कुंजी PDF
Rajasthan BSTC Answer Key 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी आज यानी 24 मई को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर सेट वाइज पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं, डायरेक्ट लिंक लेख में उपलब्ध करा दिया गया है।
Rajasthan BSTC Answer Key 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने बीएसटीसी परीक्षा की ऑफिशियल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। राजस्थान में बीएसटीसी परीक्षा 20 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी, जिसकी प्रोविजनल उत्तर कुंजी आज यानी 24 मई, 2026 को सेट वाइज जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। सभी सेट वाइज उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी कर दी गई है। यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है, तो यूनिवर्सिटी उन्हें ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का अवसर भी दिया है। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
Rajasthan BSTC Answer Key 2026: उत्तर कुंजी जारी
उम्मीदवार राजस्थान BSTC प्रोविजनल आंसर-की 2026 डाउनलोड करने के बाद अपने सभी उत्तरों को क्रॉस चेक कर सकते हैं। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे गए थे, जो कुल 600 अंकों के थे। प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक दिए जाएंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटेगा। सभी सही उत्तरों के अंक जोड़कर उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार अपने ऑब्जेक्शन 25 मई से दर्ज करा सकेंगे।

Rajasthan BSTC Answer Key 2026: हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में बीएसटीसी आंसर की 2026 के बारे में सभी जरूरी डिटे्ल्स देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | राजस्थान BSTC प्री डीएलएड परीक्षा 2026 |
| संस्था का नाम | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा |
| परीक्षा तिथि | 20 मई 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| परीक्षा शिफ्ट | 2 शिफ्ट |
| प्रोविजनल आंसर की जारी | 24 मई 2026 (जारी) |
| आधिकारिक वेबसाइट | predeledraj2026.com |
Rajasthan BSTC Qualifying Marks 2026: कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स
राजस्थान बीएसटीसी भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि इस परीक्षा में किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती। सही उत्तर देने वाले उम्मीदवारों को +3 अंक दिए जाते हैं। वहीं, गलत उत्तर देने और कोई भी प्रश्न अटेंड ना करने पर 0 अंक मिलता है। परीक्षा को पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत और SC/ST/OBC/PWD को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
Rajasthan BSTC Answer Key 2026: सेट वाइज आंसर की डाउनलोड लिंक
जो उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 में शामिल हुए थे, वे अपनी सेट वाइज आंसर की नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। ये उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में आज यानी 24 मई, 2026 को जारी की गई है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ये उत्तर कुंजी अभी प्रोविजनल जारी की गई है, उम्मीदवारों द्वारा ऑब्जेक्शन दर्ज करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी बाद में जारी की जाएगी।
| पेपर | शिफ्ट | डाउनलोड लिंक |
| राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 उत्तर कुंजी | शिफ्ट 1 | |
| शिफ्ट 1 | ||
| शिफ्ट 1 | ||
| शिफ्ट 1 | ||
| राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 उत्तर कुंजी | शिफ्ट 2 | |
| शिफ्ट 2 | ||
| शिफ्ट 2 | ||
| शिफ्ट 2 |
Rajasthan BSTC Answer Key 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आंसर की नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से ऑफिशियल साइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
-
फिर वेबसाइट के होमपेज पर नोटिस और अनाउंसमेंट सेक्शन में “Pre DELED 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
-
फिर स्क्रीन पर क्वेश्चन पेपर सेट (जैसे, सेट A, सेट B, सेट C, सेट D) के अनुसार पीडीएफ लिंक दिखाई देंगे।
-
इन्हें डाउनलोड करें और अपने उत्तरों को चेक करें।
-
अंत में रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड करें और सेव कर लें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.