Rajasthan BSTC College Allotment List 2026: पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी, फीस जमा करने की आज अंतिम तिथि

Last Updated: Jun 27, 2026, 11:53 IST

Rajasthan BSTC College Allotment List 2026: वर्धमान महावीर ओपन विश्विद्यालय (VMOU) ने 22 जून 2026 को राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट की पहली लिेस्ट जारी की थी, जिसकी आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन फीस जमा नहीं की जाएगी।   

Rajasthan BSTC College Allotment List 2026
Rajasthan BSTC College Allotment List 2026

Rajasthan BSTC College Allotment List 2026: वर्धमान महावीर ओपन विश्विद्यालय (VMOU), कोटा ने 20 जून 2026 को राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट की पहली सीट लिस्ट 2026 जारी की थी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने प्रीडीएलएल एडमिशन प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है, वे ऑफिशियल पोर्टल predeledraj2026.com पर जाकर अलॉट किए गए टीचर एजुकेशन इंस्टीट्यूड चेक कर सकते हैं। अलॉटमेंट उम्मीदवार की प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक, कैटेगरी और काउंसलिंग स्टेज के दौरान कॉलेज की प्राथमिकता के आधार पर दिया जाता है। 

Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 डाउनलोड लिंक 

वीएमओयू राजस्थान बीएसटीएस कॉलेज अलॉटमेंट की पहली लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल बीएसटीसी पोर्टल पर उपलब्ध है, जिसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस दौरान उम्मीदवारों अपने पसंदीदा इंस्टीट्यूड चुन सकते थे। अलॉटमेंट लिस्ट के माध्यम से राज्य के अलग-अलग टीचर एजुकेशन इंस्टीट्यूड में कुल 25,970 सीटों पर प्रवेश के लिए भरा जाना है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके राजस्थान बीएसटीएस कॉलेज अलॉटमेंट की पहली लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

राजस्थान बीएसटीएस कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 - हाइलाइट्स

राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संंख्या, अलॉट किए गए टीचर एजुकेशन इंस्टीट्यूट का नाम, कोर्स और कैटेगरी सहित अन्य जानकारी निहित होती है, जिसे उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। त्रुटि पाए जाने पर कॉलेज से संपर्क किया जा सकता है। आपको एक बार नीचे दी गई टेबल को देखना चाहिए। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

वर्धमान महावीर ओपन विश्विद्यालय (VMOU)

परीक्षा का नाम 

राजस्थान प्रीडीएलएड (बीएसटीसी) परीक्षा 2026 

अकादमिक सेशन 

2026-27 

पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने की तिथि 

20 जून 2026 

आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 

27 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

predeledraj2026.com

Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

राजस्थान बीएसटीएस कॉलेज अलॉटमेंट की पहली लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले वर्धमान महावीर ओपन विश्विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और प्रीडीएलएल 2026 सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • अलॉटमेंट स्टेट्स चेक करें।

  • राजस्थान बीएसटीएस कॉलेज अलॉटमेंट की पहली लिस्ट डाउनलोड कर लें। 

Rajasthan BSTC College Allotment List 2026  आवेदन फीस 

राजस्थान बीएसटीएस कॉलेज अलॉटमेंट की पहली लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 13,555 रुपये देने होंगे। यह फीस ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपाआई के जरिए जमा की जाएगी। आवेदन फीस जमा करने की आज अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन फीस जमा नहीं की जाएगी। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 29 जून 2026 है। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 27, 2026, 11:53 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News