Rajasthan PTET 2026: राजस्थान वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय,बीएड के लिए ऑनलाइन ptetvmoukota2026.in आवेदन करें

Last Updated: Feb 21, 2026, 13:55 IST

Rajasthan PTET 2026: राजस्थान वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने पीटीईटी 2026 के लिए आवेदन 20 फरवरी से शुरू कर दिए हैं। 2 वर्षीय पाठ्यक्रम में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर अपना आवेदन अंतिम तिथि 20 मार्च से पहले पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

Rajasthan PTET 2026 2nd Year BEd Application Form
Rajasthan PTET 2026 2nd Year BEd Application Form

Rajasthan PTET 2026: राजस्थान वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। राजस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन 18 फरवरी को जारी किया था।  आवेदन 20 फरवरी से लेकर 20 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया जा सकता है।

Rajasthan PTET 2026: ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

राजस्थान वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से अधिसूचना 1/2026 के तहत प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। राजस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित 2 वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् एवं राज्य सरकार के नियमानुसार पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 20 मार्च से पहले पूरा कर सकते हैं। 

राजस्थान पीटीईटी 2026 ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

Rajasthan PTET 2026: हाइलाइट्स 

राजस्थान वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन 18 फरवरी को जारी किया गया था। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू की जा रही है। पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं।

यूनिवर्सिटी का नाम 

राजस्थान वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा

परीक्षा का नाम 

राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET)

अधिसूचना 

1/2026

पाठ्यक्रम सत्र 

2026-27

आवेदन करने की तिथि 

20 फरवरी से 20 मार्च, 2026

परीक्षा तिथि 

14 जून, 2026 (संभावित)

ऑफिशियल वेबसाइट 

ptetvmoukota2026.in

Rajasthan PTET 2026 Selection Process

राजस्थान पीटीईटी के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 रविवार को किया जा सकता है। राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय पाठ्यक्रम में उम्मीदवारों को कॉलेजों का अलॉटमेंट पीटीईटी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों एवं काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा 

Rajasthan PTET Application Fees: आवेदन शुल्क 

सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए राजस्थान पीटीईटी 2026 आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है, इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Rajasthan PTET 2026 Educational Qualification

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 45% रखा गया है।

Rajasthan PTET Application Form 2026: आवेदन लिंक 

राजस्थान पीटीईटी के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 (संभावित) रविवार को किया जा सकता है। 2 वर्षीय पाठ्यक्रम में उम्मीदवारों को कॉलेजों का अलॉटमेंट पीटीईटी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों एवं काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा। राजस्थान पीटीईटी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार उम्मीदवारों को पसंदीदा और नजदीकी कॉलेज मिलने के उतने ही अधिक चांस रहेंगे। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

राजस्थान पीटीईटी आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

Rajasthan PTET Application Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राजस्थान पीटीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन स्वयं से पूरा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।

  • राजस्थान पीटीईटी 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।

  • पीटीईटी 2 ईयर पाठ्यक्रम 2026 के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।

  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

  • जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  • फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Feb 21, 2026, 09:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News